फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   FIR lodged against three in case of youth's death

Moradabad News: युवक की माैत के मामले में तीन के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज

Tue, 03 Mar 2026 01:54 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद Updated Tue, 03 Mar 2026 01:54 AM IST
विज्ञापन
FIR lodged against three in case of youth's death
कांठ। जहर खाने से युवक की माैत हो गई। पुलिस ने इस मामले में दस लाख रुपये मांग कर तंग करने के तीन आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन

क्षेत्र के गांव अहमदपुर निंगू नंगला निवासी सुरेंद्र सिंह ने थाने में दर्ज कराई एफआईआर में कहा है कि उसका भाई सचिन मानसिक रूप से कुछ शिथिल है। आरोप है कि इसका फायदा उठाकर अमरोहा के थाना रहरा क्षेत्र के गांव छपना की गीतांजलि ने उसके भाई को इंस्टाग्राम आईडी के माध्यम से अपने जाल में फंसा लिया। इसके बाद यह और अमरोहा के नंगली निवासी इसके साथी देवेंद्र व राजू फोन कॉल कर सचिन की शादी के लिए उसके पिता महीपाल सिंह पर दबाव बनाने लगे।

आरोप है कि शादी न करने पर इनके द्वारा बार-बार दस लाख रुपये की मांग की जा रही थी। आरोपी रुपये न देने पर यह जेल भिजवाने की धमकी भी दे रहे थे। उसके पिता के पास रुपये नहीं थे। इसी से तंग होकर पिता महीपाल सिंह ने 24 फरवरी को जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया था। रविवार को अस्पताल में उपचार के दौरान उसके पिता की मृत्यु हो गई। पुलिस ने मृतक के शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद सोमवार को इस मामले में मृतक के बेटे सुरेंद्र सिंह की तहरीर पर गीतांजलि, देवेंद्र व राजू के खिलाफ संबंधित धाराओं में एफआईआर दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed