{"_id":"631a3e9df84fc179810cb881","slug":"fir-lodge-against-8-persons-moradabad-news-mbd440466197","type":"story","status":"publish","title_hn":"बैंक कैशयिर सहित आठ पर मुकदमा दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बैंक कैशयिर सहित आठ पर मुकदमा दर्ज
विज्ञापन
मुरादाबाद। महिला की शिकायत पर सिविल लाइंस पुलिस ने बैंक कैशियर सहित आठ लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज किया है। आरोप है कि बैंक कैशियर की मिलीभगत से आरोपियों ने फर्जी आईडी तैयार कर खाता खुलवाया और जमीन बेचने के लिए उसका एग्रीमेंट करा दिया। पुलिस इस मामले की जांच कर रही है।
छजलैट के गांव पचोकरा निवासी नरपाल की पुत्री रीनू कुमारी पत्नी अरुण कुमार ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि शिवविहार कॉलोनी निवासी चरन सिंह ने चार सितंबर को घर आकर जानकारी कि नरपाल के नाम पर कांठ की जमीन बेची जा रही है। इस मामले में महिला ने कहा कि उनके पिता ने कोई जमीन नहीं बेची है। चरन सिंह ने बताया कि उसके पिता के नाम पर बिजनौर जिले के सरकड़ा धामपुर निवासी आनंद पाल सिंह ने फर्जी आईडी बनाकर जमीन का एग्रीमेंट कराया है। मौके की फोटो देखने पर पता चला कि जमीन बेचने की जालसाजी में किशनपुर निवासी हरवीर सिंह, अतुल कुमार उर्फ टीटू निवासी भीकनपुर छजलैट, अमित उर्फ बब्बू निवासी हुमायूंपुर डिलारी और बाबू प्रधान आदि मौजूद थे। इस जमीन पर दस लाख रुपये बयाना (अग्रिम) दिया गया है।
दो सितंबर को जिला सहकारी बैंक अगवानपुर में फर्जी आईडी के आधार पर खाता भी खोला गया है। इस मामले में रीनू कुमारी के परिवार ने खुद को नरपाल बताने वाले आनंदपाल सिंह को पकड़कर सिविल लाइंस पुलिस के हवाले कर दिया। महिला ने इस मामले में पांच सितंबर को तहरीर दी लेकिन पुलिस ने उस समय मुकदमा दर्ज नहीं किया। पुलिस ने दो दिन बाद सात सितंबर को आठ लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया। पुलिस इस मामले में धोखाधड़ी की जांच कर रही है।
विज्ञापन
इन पर हुआ केस दर्ज
मुकदमे में सरकड़ा धामपुर निवासी आनंद पाल सिंह, किशनपुर छजलैट निवासी हरवीर सिंह, भीकनपुर छजलैट निवासी अतुल कुमार, हुमायूंपुर डिलारी निवासी अमित कुमार, धींगरपुर डिलारी निवासी बाबू प्रधान, सिहाली खद्दर डिलारी निवासी हसमत अली, मोहम्मद इब्राहिमपपुर डिलारी निवासी जाबिर हुसैन, अगवानपुर बैंक के शाखा कैशियर आशु द्विवेदी शामिल हैं।