{"_id":"57396fcc4f1c1b2a4aac729e","slug":"fir-gainst-presiding-officer","type":"story","status":"publish","title_hn":"नौ पीठासीन अधिकारियों समेत पच्चीस कर्मियों पर रिपोर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नौ पीठासीन अधिकारियों समेत पच्चीस कर्मियों पर रिपोर्ट
ब्यूरो/अमर उजाला/मुरादाबाद
Updated Mon, 16 May 2016 12:30 PM IST
विज्ञापन
चुनाव
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चुनाव ड्यूटी से गायब रहने पर नौ पीठासीन अधिकारियों समेत कुल 25 कर्मचारियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई गई है। इन कर्मचारियों को रविवार सुबह सात बजे मंडी समिति पहुंचना था। लेकिन ये मंडी समिति नहीं पहुंचे। डीएम के आदेश पर इन सभी के खिलाफ देर रात सिविल लाइंस थाने में रिपोर्ट दर्ज करा दिया गया।
मुख्य विकास अधिकारी आंद्रा वाम्सी ने बताया कि जिन कर्मचारियों की ड्यूटी चुनावों में लगाई गई थी उन्हें रविवार सुबह सात बजे तक हर हाल में मंडी समिति पहुंचना था।
यहां से उन्हें अपनी - अपनी मतदान पार्टियों के साथ मतदान कराने जाना था। लेकिन बिना किसी पूर्व सूचना के 25 कर्मचारी ड्यूटी से गायब हो गए। जिनके खिलाफ सहायक निर्वाचन अधिकारी मोहम्मद सबाहक की ओर से सिविल लाइंस थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। चुनाव ड्यूटी से गायब रहने पर जिन पीठासीन अधिकारियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है उनमें पीपली मझरा राजपुर के प्रधानाध्यापक देवेंद्र सिंह, जनता इंटर कालेज गोपीवाला के सहायक अध्यापक सर्वजीत वर्मा, आर्य कृषक इंटर कालेज पाइन्दापुर के प्रवक्ता सलिल मोहन गुप्ता, तेजपाल सिंह प्रधानाध्यापक उच्च प्राथमिक विद्यालय कुकरझुंडी, धीरेंद्र कुमार सहायक अध्यापक प्राथमिक विद्यालय मंगावाला डांडी, सोमपाल सिंह जूनियर इंजीनियर जल निगम, प्रकाशवीर सिंह अवर अभियंता नलकूप खंड प्रथम, मसूद तारिक सहायक अध्यापक प्राथमिक विद्यालय वीरपुर वरियार, यशपाल सिंह सहायक अध्यापक जनता पूर्व माध्यमिक विद्यालय लौंगी कला शामिल हैं।