फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   FIR filed against former DC for manipulating RTE seat allocation

Moradabad News: आरटीई की सीटों के आवंटन में हेरफेर करने पर पूर्व डीसी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 18 May 2026 02:01 AM IST
विज्ञापन
FIR filed against former DC for manipulating RTE seat allocation
मुरादाबाद। निजी स्कूलों में आरटीई के तहत दाखिले के लिए सीटें आवंटित करने में हेरफेर करने के आरोप में तत्कालीन जिला समन्वयक (सामुदायिक शिक्षा) अमित कुमार सिंह के खिलाफ खंड शिक्षा अधिकारी मूंढापांडे ने रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन




खंड शिक्षा अधिकारी मूंढापांडे राजेश कुमार के अनुसार 15 मई को आरटीई के अंतर्गत निजी स्कूलों के प्रबंधकों और प्रधानाचार्यों की जिलाधिकारी की अध्यक्षता में बैठक हुई। इसमें पीएमएस स्कूल, रानी प्रीतम स्कूल, एसएस चिल्ड्रन अकादमी, केसीएम स्कूल, सेंटमीरा एकेडमी कांशीरामनगर, सेंट मीरा एकेडमी मानसरोवर कॉलोनी, टाइनी टाट्स कॉलेज, आर्यंस इंटरनेशनल स्कूल, गांधी नगर पब्लिक स्कूल और सीएल गुप्ता स्कूल के प्रबंधकों और प्रधानाचार्यों ने शिकायत की कि विद्यालयों में सीटों की मैपिंग यू-डायस पर छात्र संख्या के अनुसार 25 फीसदी सीट आवंटित न करते हुए मानक के विरुद्ध अधिक सीटें आवंटित कर दी गईं।
विज्ञापन

इसके अलावा बालिका विद्यालयों में बालकों की सीट का आवंटन कर दिया गया। कई प्रबंधकों और प्रधानाचार्यों द्वारा शिकायत की गई कि तत्कालीन जिला समन्वयक सामुदायिक सहभागिता अमित कुमार सिंह द्वारा रिश्वत लेकर अच्छे स्कूल में मैपिंग में सीट सत्यापित करके सीट आवंटित कर दी गई। राजेश कुमार के अनुसार तत्कालीन डीसी सामुदायिक सहभागिता का पूरा दायित्व था। एसएचओ मोहित चौधरी ने बताया कि डीएम के आदेश पर प्रधानाध्यापक अमित कुमार के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन



दो सदस्यीय समिति ने जांच में माना था दोषी

इससे पहले भी प्रधानाध्यापकों एवं प्रबंधकों की शिकायत पर जिलाधिकारी द्वारा 23 अप्रैल को खंड शिक्षा अधिकारी भगतपुर टांडा एवं खंड शिक्षा अधिकारी मुख्यालय मुरादाबाद दो सदस्यीय जांच समिति का गठन किया गया। जांच समिति की आख्या द्वारा इस प्रकरण में भी अमित कुमार सिंह को प्रथम दृष्टया दोषी पाया गया। इसके बाद बीएसए ने अमित कुमार सिंह को निलंबित कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed