फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   FIR aganist samajwadi Party Azam Khan in Mordabad UP

यूपी: आजम खां को भूमाफिया घोषित करने की तैयारी, जमीन कब्जाने के मामले में मुकदमा दर्ज

Sat, 13 Jul 2019 05:15 AM IST
Abhishek Singh अमर उजाला ब्यूरो, रामपुर
अमर उजाला ब्यूरो, रामपुर Published by: Abhishek Singh Updated Sat, 13 Jul 2019 05:15 AM IST
विज्ञापन
FIR aganist samajwadi Party Azam Khan in Mordabad UP
आजम खां - फोटो : Amar Ujala

समाजवादी पार्टी से सांसद आजम खां और पूर्व सीओ सिटी आलेहसन खां को भूमाफिया घोषित करने की तैयारी शुरू हो गई है।  संभवत: अगले एक या दो दिन में दोनों का नाम एंटी भू-माफिया पोर्टल भी यह अपलोड कर दिए जाएंगे, जिसके बाद सरकार की ओर से निरंतर निगरानी की जाएगी।

विज्ञापन


सांसद आजम खां और पूर्व सीओ सिटी आलेहसन खां की मुश्किलें बढ़ती जा रही हैं। प्रशासन का शिकंजा कसने के साथ ही दोनों के खिलाफ भू-माफिया घोषित करने की तैयारी शुरू कर दी है। दरअसल, एक दिन पहले से ही आजम खां और आलेहसन खां के खिलाफ ग्रामीणों की जमीनों को कब्जाने के आरोप में मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन


यह मुकदमा आईपीसी की धारा 342 यानी किसी भी व्यक्ति को गलत तरीके से प्रतिबंधित करने, धारा 447 यानी आपराधिक अत्याचार करने, धारा 506 अर्थात धमकाने और धारा 384 यानी किसी व्यक्ति को मृत्यु या गंभीर आघात के भय में डालकर जबरन वसूली करने के आरोप में दर्ज किया गया है। इससे पहले कोसी नदी की जमीन पर कब्जा करने के आरोप में रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी। इसके साथ ही अब प्रशासन की ओर से दोनों के ही खिलाफ भू-माफिया घोषित करने की कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिलाधिकारी आन्जनेय कुमार सिंह ने बताया कि सांसद और पूर्व सीओ के खिलाफ जमीन कब्जाने के एक से अधिक मुकदमे दर्ज हो चुके हैं। उनके खिलाफ गंभीर धाराओं में मुकदमा भी दर्ज कराया गया है। प्रदेश सरकार के एंटी भू-माफिया पोर्टल पर दोनों की जानकारियां अपलोड की जाएंगी, जिसके बाद सरकार की ओर से निरंतर निगरानी की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed