फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   fir against five persons

दहेज के लालच में विवाहिता हो पीट कर घर से निकाला रिपोर्ट दर्ज

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 28 Jul 2022 11:36 PM IST
विज्ञापन
fir against five persons
टांडा। क्षेत्र के ग्राम निवासी विवाहिता ने सुसराल पक्ष के पांच लोगों के विरुद्ध दुष्कर्म करने, दहेज की मांग करने, मारपीट कर घर से निकालने समेत अन्य आरोपों में रिपोर्ट दर्ज करवाई है। पुलिस ने एसपी के आदेश पर रिपोर्ट दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन

क्षेत्र के ग्राम निवासी महिला ने एसपी के यहां तहरीर देते हुए आरोप लगाया कि वर्ष 2001 के जनवरी माह में स्वार के एक मोहल्ला निवासी व्यक्ति से उसकी शादी हुई थी। शादी होने के बाद उसे पता चला कि उसके पति की पूर्व में भी एक शादी हो चुकी है। जिसकी जानकारी उसकी सुसराल पक्ष वालों ने उसे नहीं दी। इसके बाद भी वह अपने पति के साथ ससुराल में रहती रही। लेकिन उसके बाद भी उसकी सुसराल के लोग शादी में दिए गए दान दहेज से नाखुश थे। जिसके चलते वो लोग उसके साथ आए दिन मारपीट करते रहते थे। सुसराल पक्ष के लोग आए दिन पांच लाख रुपए और आल्टो कार की मांग करते रहते थे। बीते माह 17 जून को रात्रि 11 बजे उसका देवर उसके कमरे में घुस आया और जबरन उसके साथ दुष्कर्म किया। चीख पुकार सुन परिवार के अन्य लोग भी मौके पर आ गए जिस पर उसका देवर मौके से फरार हो गया। जिसके बाद उसके ससुराल पक्ष ने उसके साथ मारपीट कर उसे घर से निकाल दिया। पीड़ित की तहरीर और एसपी के आदेश पर पुलिस ने पांच लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed