{"_id":"67159f0465c9612f4108e796","slug":"finance-company-manager-beaten-up-after-breaking-into-his-house-moradabad-news-c-15-1-mbd1014-505361-2024-10-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Moradabad News: फाइनेंस कंपनी के मैनेजर को घर में घुसकर पीटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Moradabad News: फाइनेंस कंपनी के मैनेजर को घर में घुसकर पीटा
विज्ञापन
मुरादाबाद। गलशहीद थाना क्षेत्र के हरपालनगर गली नंबर चार में शनिवार की रात एक फाइनेंस कंपनी के मैनेजर को घर में घुसकर बेल्ट और डंडों से पीटकर घायल कर दिया। पुलिस की छानबीन से पता चला कि विभागीय लोगों ने तबादले के विवाद के कारण मारपीट की।
बिजनौर जिले के नहटौर थाना क्षेत्र के गांव बूटपुर निवासी सचिन कुमार ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि वह एक निजी फाइनेंस कंपनी में असिस्टेंट मैनेजर के पद पर कार्यरत हैं। वह गलशहीद थाना क्षेत्र के हरपाल नगर गली नंबर 4 में किराए के कमरे में रहते हैं। आरोप लगाया कि शनिवार की दोपहर 12:30 बजे अमरोहा जिले के धनौरा थाना क्षेत्र के कटरा वार्ड आठ निवासी सचिन कुमार यादव अपने कुछ साथियों के साथ कमरे पर आ धमका।
हमलावरों ने सचिन को बेल्ट और डंडों से बुरी तरह पीटकर घायल कर दिया। हमलावर जान से मारने की धमकी देते हुए भाग गए। पुलिस ने इस मामले में केस दर्ज कर लिया है। इस बारे में थाना प्रभारी ने बताया कि हमले के आरोपी भी फाइनेंस कंपनी में कार्यरत हैं। मुख्य आरोपी को शक था कि सचिन ने उसका तबादला बिलारी कराया है। वह बिलारी नहीं जाना चाहता था। सबक सिखाने के लिए असिस्टेंट मैनेजर को उसने घर में घुसकर पीट दिया। पुलिस घटना की जांच कर रही हैं। शीघ्र ही हमलावरों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।