{"_id":"69fcfb93c6b365afcd03602e","slug":"finance-and-accounts-officer-and-teachers-face-to-face-regarding-nps-funds-moradabad-news-c-15-1-mbd1005-896166-2026-05-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Moradabad News: एनपीएस धनराशि को लेकर वित्त एवं लेखाधिकारी-शिक्षक आमने-सामने","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Moradabad News: एनपीएस धनराशि को लेकर वित्त एवं लेखाधिकारी-शिक्षक आमने-सामने
विज्ञापन
मुरादाबाद। राजकीय इंटर कॉलेजों में तैनात कुछ शिक्षक वित्त एवं लेखाधिकारी माध्यमिक शिक्षा विभाग बृहस्पतिवार को एनपीएस की धनराशि को लेकर आमने सामने आ गए। कार्यालय में हुए विवाद का वीडियो वायरल हो रहा है। शिक्षकों का आरोप है कि अधिकारी उनकी धनराशि को जीपीएफ अकाउंट में ट्रांसफर नहीं कर रहे हैं। वित्त एवं लेखाधिकारी का कहना है कि उन्हें अभी तक फाइल ही नहीं मिली थी।
बृहस्पतिवार शाम वित्त एवं लेखाधिकारी राकेश चंद्र मौर्य अपने कार्यालय में बैठे हुए थे। उसी दौरान शिक्षकों के साथ हुए विवाद का वीडियो वायरल हो रहा है। इसमें नवीन पेंशन योजना से पुरानी पेंशन योजना में शामिल किए गए शिक्षकों का आरोप है कि उन्होंने एनपीएस खाते में जमा धनराशि को जीपीएफ खाते में ट्रांसफर करने के लिए आवेदन किया था। दो से तीन माह का वक्त हो गया है, लेकिन अभी तक इस मामले में कार्यवाही नहीं हो रही है।
वित्त एवं लेखाधिकारी राकेश चंद्र मौर्य का कहना है कि हमारे स्तर पर कोई भी फाइल लंबित नहीं है। इन शिक्षकों ने पटल सहायक को जो फॉर्म भरकर दिए थे, वह गलत थे। बृहस्पतिवार को सही फॉर्म भरकर दिए हैं। शिक्षक जो भी आरोप मेरे ऊपर लगा रहे हैं, वह गलत हैं। शिक्षकों ने जो व्यवहार किया है, इसकी मौखिक जानकारी मैंने डीआईओएस को दे दी है। इस संबंध में डीआईओएस देवेंद्र कुमार पांडेय का कहना है कि वायरल वीडियो के संदर्भ में मुझे जानकारी नहीं है। राजकीय शिक्षकों ने मुलाकात नहीं हो सकी, क्योंकि प्रशासनिक अधिकारियों के साथ एक बैठक थी।