फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Fight between two sides in front of womens police station in Moradabad

Moradabad: बच्चे की मौत पर हंगामा, महिला थाने के सामने दो पक्षों में जमकर हुई मारपीट

Tue, 20 Sep 2022 02:28 PM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद Published by: विजय पुंडीर Updated Tue, 20 Sep 2022 02:28 PM IST
सार

मायके में रह रही महिला के एक माह के बेटे की मौत हो गई। सूचना मिलने पर महिला का पति और ननद आ गई और मायके वालों पर हत्या का आरोप लगाते हुए हंगामा शुरू कर दिया। दोनों पक्षों में जमकर मारपीट हुई।

विज्ञापन
Fight between two sides in front of womens police station in Moradabad
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : पीटीआई

विस्तार

मुरादाबाद में सिविल लाइंस के चक्कर की मिलक में मायके में रह रही महिला रिंकी के एक माह के बेटे की मौत हो गई। सूचना मिलने पर महिला का पति राहुल और ननद आ गई और उन्होंने ने मायके वालों पर हत्या का अरोप लगाते हुए हंगामा शुरू कर दिया। महिला थाने के सामने दोनों पक्षों में मारपीट हुई। पुलिस दोनों पक्षों को पकड़कर थाने ले गई। जहां दोनों पक्षों में समझौते की बात चल रही है।

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, चक्कर की मिलक निवासी रिंकी की शादी डेढ़ साल पहले कटघर के बलदेवपुरी निवासी अजय के साथ हुई थी। एक माह पहले रिंकी ने बेटे को जन्म दिया था। करीब एक सप्ताह से रिंकी अपने बेटे को साथ लेकर मायके रह रही थी। मंगलवार सुबह अचानक बच्चे की तबीयत खराब हो गई। रिंकी ने फोन पर अजय को बताया कि बच्चे की तबीयत खराब है। उसे अस्पताल लेकर जा रहे हैं। रिंकी के मायके वाले बच्चे को लेकर साईं अस्पताल पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया गया।
विज्ञापन


सूचना मिलने पर राहुल और उसकी बहनें भी अस्पताल आ गईं। राहुल और उसकी बहन बच्चे के शव को लेकर सिविल लाइंस थाने पहुंच गए। उन्होंने रिंकी और उसके मायके वालों पर बच्चे की हत्या का आरोप लगाया। कुछ ही देर में दूसरे पक्ष के लोग भी आ गए। दोनों के बीच यहां टकराव की स्थिति उत्पंन हो गई। राहुल और उसकी बहन बच्चे के शव को लेकर घर जा रहे थे। इसी दौरान महिला थाने के सामने रिंकी की बुआ जशोदा मिल गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


आरोप है कि राहुल की बहनों ने जशोदा के साथ मारपीट की। जबकि राहुल का आरोप है कि रिंकी के मायके वालों ने उसकी बहनों के साथ मारपीट की है। पुलिस दोनों पक्षों को पकड़कर थाने ले गई। सिविल लाइंस थाना प्रभारी गजेंद्र सिंह ने बताया कि दोनों पक्षों ने कार्रवाई कराने से इनकार कर दिया है। दोनों पक्षों समझौता करने की बात कह रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed