फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Fierce fight between medical officer and BPM in front of ACMO

Moradabad News: एसीएमओ के सामने चिकित्साधिकारी व बीपीएम के बीच जमकर मारपीट

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 07 Feb 2024 03:52 AM IST
विज्ञापन
Fierce fight between medical officer and BPM in front of ACMO
मंडी धनौरा(अमरोहा)। आयुष्मान कार्ड की समीक्षा करने आए एसीएमओ के सामने चिकित्साधिकारी व बीपीएम के बीच जमकर मारपीट हो गई। बैठक में मौजूद अधिकारियों ने किसी तरह दोनों के बीचबचाव किया। मुख्य चिकित्साधिकारी ने घटना को गंभीरता से लेते हुए दोनों का स्पष्टीकरण तलब किया है। वही चिकित्साधिकारी ने सीएमओ को पद से अपना त्यागपत्र प्रेषित कर दिया है।
विज्ञापन

अपर मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. सुशील कुमार आयुष्मान कार्ड की प्रगति की समीक्षा करने मंगलवार की दोपहर बाद सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र आए थे। समीक्षा के दौरान एसीएमओ कर्मचारियों से आयुष्मान कार्ड की प्रगति ले रहे थे। इसी दौरान चिकित्साधिकारी डॉ. अमोल सिंह भी बैठक में आ गए। ब्लॉक मिशन प्रबंधक अभिषेक वर्मा भी ढ्योटी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र से प्रगति रिपोर्ट लेकर बैठक मेें पहुंच गए। इसी दौरान दोनों में गाली गलौज शुरू होने लगी। देखते देखते दोनों के बीच मारपीट होने लगी। अचानक से दोनों के बीच मारपीट होता देखकर स्वास्थ्य अधिकारी भी सकते में आ गए। बैठक में मौजूद एसीएमओ व नोडल अधिकारी ने दोनों के बीचबचाव किया।
विज्ञापन

घटना के बाद एसीएमओ व आयुष्मान के नोडल अधिकारी बैठक छोड़कर अमरोहा चले गए। उन्होंने घटना की जानकारी मुख्य चिकित्साधिकारी को दी। दूसरी ओर चिकित्साधिकारी अमोल सिंह ने बीपीएम पर अपने साथ मारपीट का आरोेप लगाते हुए अपने पद से त्यागपत्र सीएमओ को भेज दिया है। उनका कहना है कि वे लेवल तीन के अधिकारी हैं। वहीं बीपीएम ने चिकित्साधिकारी अमोल पर शराब के नशे में अपने साथ मारपीट व गाली गलौज का आरोप लगाते हुए सीएमओ को पत्र प्रेषित किया है। मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. एसपी सिंह ने चिकित्साधिकारी अमोल सिंह व बीपीएम अभिषेक वर्मा का स्पष्टीकरण तलब किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

---
चिकित्साधिकारी व बीपीएम के बीच मारपीट की घटना की जानकारी मिली है। अनुशासनहीनता कतई बर्दाश्त नहीं की जाएगी। दोनों से 24 घंटे के भीतर जवाब तलब किया गया है। दोनों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। डॉ. एसपी सिंह, मुख्य चिकित्साधिकारी अमरोहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed