फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Female passenger dies in Saptakranti Express

जीआरपी ने उतारा शव: सप्तक्रांति एक्सप्रेस में महिला यात्री की मौत, पति बोला- 20 दिन पहले ही दिया था बच्चे को जन्म

Sat, 14 Aug 2021 02:05 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुरादाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुरादाबाद Published by: मुरादाबाद ब्यूरो Updated Sat, 14 Aug 2021 02:05 AM IST
सार

महिला यात्री के पति सुनील ने बताया कि 20 दिन पहले उनकी पत्नी ममता की डिलीवरी हुई थी। इसके बाद से उनके शरीर में खून की कमी और फेफड़े में इंफेक्शन हो गया था।

विज्ञापन
Female passenger dies in Saptakranti Express
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

आनंद विहार-मुजफ्फरपुर (सप्तक्रांति) एक्सप्रेस में शुक्रवार को एक महिला यात्री की मौत हो गई। महिला अपने परिवार के साथ आनंद विहार से मुजफ्फरपुर के लिए यात्रा कर रही थीं, लेकिन तबीयत खराब होने के कारण उन्होंने बीच रास्ते में ही दम तोड़ दिया। ट्रेन जब शाम पांच बजकर 37 मिनट पर मुरादाबाद रेलवे स्टेशन पर पहुंची तो जीआरपी ने शव को उतारा।

विज्ञापन


महिला यात्री के पति सुनील ने बताया कि 20 दिन पहले उनकी पत्नी ममता की डिलीवरी हुई थी। इसके बाद से उनके शरीर में खून की कमी और फेफड़े में इंफेक्शन हो गया। शुक्रवार को दिल्ली से दवा लेकर लौट रहे थे कि रास्ते में अचानक ममता (22) की मौत हो गई। जीआरपी थाना प्रभारी सुधीर कुमार के मुताबिक स्टेशन पर शव को उतारने के बाद जीआरपी ने पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। वहीं महिला के दो छोटे बच्चे और परिजन स्टेशन के प्लेटफार्म पर ही काफी देकर तक रोते बिलखते रहे। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed