फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Feeding season after four days, temperature eight degrees Celsius less than normal

Moradabad News: चार दिन बाद खिला मौसम, तापमान सामान्य से आठ डिग्री सेल्सियस कम

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 05 May 2023 02:17 AM IST
विज्ञापन
Feeding season after four days, temperature eight degrees Celsius less than normal
मुरादाबाद। पश्चिमी विक्षोभ और दक्षिण पूर्वी हवाओं के बाद बृहस्पतिवार को मौसम सुहाना रहा। दिन में धूप भी खिली और कई बार बादलों की ओट भी रही। इसकी वजह से तापमान सामान्य से आठ डिग्री सेल्सियस कम दर्ज किया गया। मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार बुधवार शाम से देर रात तक 19 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई है।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को मौसम सुबह से ही साफ था। चार दिन बाद धूप खिली। मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार बृहस्पतिवार को अधिकतम तापमान 30.2 मिलीमीटर और न्यूनतम तापमान 18.5 मिलीमीटर दर्ज किया गया। अधिकतम तापमान सामान्य से आठ डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान छह डिग्री सेल्सियस कम रहा। पिछले 24 घंटे में अधिकतम तापमान में दो डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी हुई है। बृहस्पतिवार सुबह वातावरण में नमी 81 फीसदी थी और शाम को 57 फीसदी नमी दर्ज की गई।
विज्ञापन

पंतनगर विश्वविद्यालय के मौसम वैज्ञानिक डॉ. आरके सिंह के अनुसार शुक्रवार को मौसम साफ रहने का अनुमान है। धूप खिलेगी और तापमान में बढ़ोतरी होगी। वातावरण में नमी अधिक होने की वजह से कहीं-कहीं हल्के बादल हो सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed