{"_id":"685c5bc89a6bc5f4f20f8e12","slug":"fault-in-transmission-powerhouse-two-lakh-population-suffering-from-heat-moradabad-news-c-15-1-mbd1044-674439-2025-06-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Moradabad News: ट्रांसमिशन बिजलीघर में फाल्ट, दो लाख की आबादी गर्मी से त्रस्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Moradabad News: ट्रांसमिशन बिजलीघर में फाल्ट, दो लाख की आबादी गर्मी से त्रस्त
विज्ञापन
मुरादाबाद। दिल्ली रोड स्थित ट्रांसमिशन के बड़े बिजलीघर में फाल्ट के कारण शहर के दो लाख लोग अंधेरे में रहे। 10 छोटे बिजलीघरों की सप्लाई बंद हो गई। लाइनपार के ढक्का, मंडी समिति, दिल्ली रोड, टैक्सी स्टैंड, पाकबड़ा, नया मुरादाबाद बिजलीघरों से जुड़े घरों में लोग गर्मी से बिलबिलाते रहे। रात में कंट्रोल रूम का नंबर भी लगातार व्यस्त बताता रहा।
बुधवार रात नौ बजे के बाद बड़े बिजलीघर में फाल्ट हुआ। इसके बाद आधे शहर में सप्लाई ठप हो गई। हालांकि मामले की गंभीरता को समझते हुए बिजली कर्मी फौरन फाल्ट की मरम्मत में जुट गए। स्टाफ ने बताया कि बड़े ट्रांसफार्मर की सीपी फट गई है। इसके कारण 11 केवी व 33 केवी के कई बिजलीघरों को आपूर्ति नहीं हो पा रही है। डेढ़ घंटे जूझने के बाद रात करीब 11:30 बजे लाइट आई लेकिन 20 मिनट बाद फिर चली गई। लोगों ने अपने क्षेत्र के जेई व बिजलीघर स्टाफ को फोन मिलाना शुरू कर दिया। सबने एक ही जवाब दिया किया काम चल रहा है। फाल्ट ठीक होने के बाद ही बिजली सुचारू हो पाएगी। मंडलीय कंट्रोल रूम में चौधरपुर, मनोहरपुर, रेल विहार तक के लोगों ने फोन लगाए लेकिन संपर्क नहीं हो पाया। इसके बाद लोगों ने 1912 पर शिकायत की। तब जाकर क्षेत्र के जेई का नंबर मिला।
दूसरी ओर दिन में बुध बाजार, कोठीवाल नगर, टाउनहॉल, बुद्धि विहार क्षेत्र के लोगों को बिजली ने परेशान किया। सुबह आठ से साढ़े नौ बजे तक बिजली गुल रही। जिगर कॉलोनी, कांशीरामनगर, सीतापुरी, असालतपुरा, मियां कॉलोनी, शिवपुरी, गोविंदनगर में लोगों को बिजली कटौती से जूझना पड़ा। रामपुर रोड के कबीर नगर में लोग सप्ताह भर से भीषण कटौती का सामना कर रहे हैं। स्थानीय निवासियों ने बताया कि 24 घंटे में से सिर्फ 17-18 घंटे लाइट आती है। अधिकारियों ने बताया कि बड़ा फाल्ट होने के कारण ठीक करने में समय लगा।