फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   father killed his son Accused father trying to rape son wife he was protest in moradabad

यूपी: बहू से दुष्कर्म का प्रयास कर रहा था पिता, विरोध करने पर बेटे की गोली मारकर की हत्या

Sat, 28 Nov 2020 02:45 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद Published by: शाहरुख खान Updated Sat, 28 Nov 2020 02:45 PM IST
विज्ञापन
father killed his son Accused father trying to rape son wife he was protest in moradabad
मृतक का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला।
मुरादाबाद के मझोला थानाक्षेत्र के एक मोहल्ले में एक सिक्योरिटी गार्ड ने अपनी पुत्रवधू के साथ दुष्कर्म किया। दो दिन बाद घर लौटे बेटे ने इसका विरोध किया तो गोली मारकर उसकी हत्या कर दी। 
विज्ञापन


बेटे की हत्या के दौरान पहुंची कमरे में पहुंची अपनी पत्नी पर भी सिक्योरिटी गार्ड ने फायर झोंका, वह बाल-बाल बच गई। आरोपी ने हत्या की वारदात को अपने छोटे बेटे के साथ मिलकर अंजाम दिया। पीड़ित पुत्रवधू की ओर से ससुर व देवर के खिलाफ केस दर्ज कराया गया है। 
विज्ञापन


मझोला थानाक्षेत्र के सूर्य नगर की रहने वाली एक युवती की शादी जनवरी 2019 में हनुमान नगर निवासी युवक के साथ हुई थी। युवक निजी अस्पताल में वार्ड ब्वाय है। युवक के पिता भी निजी अस्पताल में सिक्योरिटी गार्ड हैं। गार्ड के पास लाइसेंसी बंदूक और पिस्टल हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


वार्ड ब्वाय की पत्नी ने पुलिस को बताया कि 25 नवंबर की रात उसके पति काम के सिलसिले में बाहर गए थे। सास, ननद और दोनों छोटे देवर भी घर में मौजूद नहीं थे। इसी दौरान ससुर ने उसके साथ दुष्कर्म किया। शनिवार सुबह करीब 11 बजे उसका पति घर लौटा तो उसने अपने ससुर की शिकायत की। 
 

इस बात का विरोध दर्ज कराने के लिए महिला का पति अपने पिता के पास उनके कमरे में पहुंचा तो वहां महिला का छोटा देवर भी आ गया। इस बीच कहासुनी शुरू हो गई। आरोप है कि शिकायतकर्ता को छोटे भाई ने पकड़ लिया और पिता ने शिकायत लेकर आए अपने बेटे पर पिस्टल से गोलियां दाग दीं। 

पेट में गोली लगने से बेटा लहूलुहान होकर फर्श पर गिर गया। गोली की आवाज सुनकर युवक की पत्नी, मां और अन्य किरायेदार भी दौड़कर वहां पहुंचे तो नजारा देखकर सन्न रह गए। आरोपी सिक्योरिटी गार्ड ने अपनी पत्नी पर भी फायर कर दिया लेकिन वह बच गई। 

गोली से घायल युवक का मझला भाई अन्य लोगों की मदद से घायल भाई को उठाकर दिल्ली रोड स्थित एक निजी अस्पताल लेकर पहुंचा जहां चिकित्सकों ने युवक को मृत घोषित कर दिया। वारदात बाद आरोपी पिता फरार हो गया। 

पुलिस अधीक्षक नगर अमित आनंद ने बताया कि पीड़ित महिला की तहरीर पर आरोपी सिक्योरिटी गार्ड और उसके पुत्र के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। सिक्योरिटी गार्ड के खिलाफ दुष्कर्म और हत्या व उसके बेटे के खिलाफ हत्या की धाराओं में केस दर्ज किया गया है। पुलिस ने सिक्योरिटी गार्ड के हत्यारोपी बेटे को हिरासत में ले लिया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed