{"_id":"5c1c64b1bdec2256ff44be6b","slug":"father-died-in-shock-after-son-death-in-amroha","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"यूपी: बेटे की मौत के सदमे में पिता की भी जान गई, एक साथ उठीं दो अर्थियां तो गमगीन हुआ माहौल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: बेटे की मौत के सदमे में पिता की भी जान गई, एक साथ उठीं दो अर्थियां तो गमगीन हुआ माहौल
Fri, 21 Dec 2018 09:27 AM IST
शाहरुख खान
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अमरोहा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अमरोहा
Published by: शाहरुख खान
Updated Fri, 21 Dec 2018 09:27 AM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमरोहा के हसनपुर के कुटी दौलतपुर के पास बेहोशी की हालत में मिले युवक की मौत का सदमा पिता सहन नहीं कर सका। पोस्टमार्टम के बाद युवक का शव घर तक नहीं पहुंचा था कि बुजुर्ग पिता ने दम तोड़ दिया। परिवार में एक साथ दो मौत होने से परिजनों पर दुखों का पहाड़ टूट गया है।
एक घर से एक साथ दो अर्थियां उठने से हर ग्रामीण की आंखें नम थीं। गांव देहरी गुर्जर निवासी जगपाल मंगलवार को पत्नी के साथ हसनपुर आया था। उसने पत्नी मीना को खरीदारी कराकर गांव मोहम्मदपुर सुल्तानठेर में आयोजित एक शादी समारोह में भात की रस्म में शामिल होने के लिए भेज दिया था।
जगपाल हसनपुर से किसी वाहन में बैठकर गांव की तरफ आ रहा था। रास्ते में वह हादसे का शिकार हो गया। पुलिस को मंगलवार की शाम रहरा रोड पर कुटी दौलतपुर के पास जगपाल बेहोशी की हालत में मिला था।
विज्ञापन
पुलिस ने उसे अस्पताल में भर्ती कराया, यहां से उसे गंभीर हालत में मेरठ रेफर किया गया। बुधवार की सुबह उपचार के दौरान युवक की मौत हो गई। बेटे की मौत का सदमा पिता सहन नहीं कर सका।

गुरुवार सुबह 60 वर्षीय पिता नरोत्तम की मौत हो गई। गुरुवार की शाम दोनों शवों का एक साथ अंतिम संस्कार कर दिया गया। जगपाल किसी को यह नहीं बता पाया कि हादसा कैसे हुआ। प्रभारी निरीक्षक का कहना है कि जगपाल कैसे घायल हुआ था। इसकी जानकारी की जा रही है। वह पुलिस को घायल अवस्था में मिला था।