{"_id":"63961a114c9e6f0d3661e5ee","slug":"father-and-son-died-in-accident-moradabad-news-mbd450096166","type":"story","status":"publish","title_hn":"रामपुर : सड़क हादसे में बाइक सवार पिता-पुत्र की मौत-00","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रामपुर : सड़क हादसे में बाइक सवार पिता-पुत्र की मौत-00
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
टांडा (रामपुर)। ग्राम अब्बासनगर निवासी किशन लाल (52) और उनके पुत्र संजय गौतम (28) की सड़क हादसे में मौत हो गई। संजय रोडवेज में संविदा चालक होने के साथ-साथ बीडीसी सदस्य और भाजपा अनुसूचित जाति प्रकोष्ठ में नगर मंडल अध्यक्ष के पद पर भी थे।
यह हादसा रविवार सुबह करीब आठ बजे ग्राम कुआंखेड़ा के पास हुआ। पुलिस ने बताया कि किशन लाल रोडवेज में चालक थे। कुछ वर्ष पूर्व सड़क दुर्घटना में घायल होने के बाद से उन्हें कार्यालय से संबद्ध कर दिया गया था। वह बेटे के साथ बाइक से रामपुर स्थित रोडवेज कार्यालय जा रहे थे। कुआंखेड़ा के पास से गुजरते समय उनकी बाइक सामने से आ रही एक और बाइक से टकरा गई। तेज टक्कर के कारण पिता-पुत्र सड़क पर जा गिरे। इसी बीच पीछे से आ रही ट्रैक्टर-ट्रॉली ने दोनों को कुचल दिया।
पुलिस ने उन्हें सीएचसी पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के बाद परिजन उन्हें मुरादाबाद के एक निजी अस्पताल में ले गए, जहां दोनों को मृत घोषित कर दिया गया। पुलिस का कहना है कि बाइक सवार हेलमेट लगाए थे या नहीं, यह स्पष्ट नहीं हो सका है। यह भी चेक करवाया जा रहा है कि बीडीसी सदस्य और राजनीतिक दल के पद पर रहते हुए संजय रोडवेज में संविदा चालक के रूप में कैसे काम कर रहा था।