फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Farmers took out a tricolor tractor rally, raised slogans against the government

Moradabad News: किसानों ने निकाली तिरंगा ट्रैक्टर यात्रा, सरकार के खिलाफ की नारेबाजी

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 10 Aug 2024 07:32 AM IST
विज्ञापन
Farmers took out a tricolor tractor rally, raised slogans against the government
मुरादाबाद। भाकियू टिकैत ने अपनी मांगो को लेकर जिलेभर में तहसील मुख्यालयों पर तिरंगा ट्रैक्टर यात्रा निकाली। किसानों ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए प्रधानमंत्री से शीघ्र मांगों को पूरा करने का अनुरोध किया।
विज्ञापन

संयुक्त किसान मोर्चा के आह्वान पर भाकियू (टिकैत) ने सदर तहसील क्षेत्र में तिरंगा ट्रैक्टर यात्रा निकाला। ट्रैक्टरों के साथ यात्रा गुरेठा से मुरादाबाद कलक्ट्रेट के लिए निकला था, लेकिन कांवड़ यात्रा के कारण सड़क बंद होने की वजह से प्रशासन के कहने पर जीरो पॉइंट से सीधा मौढ़ा तेहिया तक पहुंचा। यहां एसडीएम सदर जितेंद्र वीरवाल ने राष्ट्रीय सचिव से ज्ञापन लिया। इसमें एमएसपी पर गारंटी कानून बनाने, डॉ. स्वामीनाथन आयोग की रिपोर्ट लागू करने, एक किसान आयोग का गठन करने सहित 10 मांगे शामिल हैं।
विज्ञापन

इस ट्रैक्टर मार्च में संगठन के राष्ट्रीय सचिव डॉ. नो सिंह, मंडल उपाध्यक्ष चौधरी यशपाल सिंह, मंडल प्रवक्ता गौरव सिंह तोमर, युवा महामंत्री मोहित चीमा, किशनपाल सिंह, महानगर अध्यक्ष पंकज चौधरी, हर्ष चौधरी (लवी) निशांत धारीवाल ,राजीव बेनीवाल आदि किसान मौजूद रहे। इधर भाकियू के प्रदेश महासचिव डॉ. चरन सिंह के नेतृत्व में तिरंगा ट्रैक्टर यात्रा निकाली गई। उन्होंने एसडीएम सदर को दस सूत्री ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन
विज्ञापन

पांच किमी ट्रैक्टर रैली निकाली
मूंढापांडे क्षेत्र में भाकियू टिकैत के कार्यकर्ताओं ने पांच किलोमीटर ट्रैक्टर रैली निकाल कर अपनी ताकत दिखाई। ब्लाॅक अध्यक्ष धर्मेश कुमार सिंह के नेतृत्व में शुक्रवार सुबह 11 बजे किसान ट्रैक्टरों के साथ दिल्ली-लखनऊ हाईवे पर मंनकरा मोड़ पर पहुंचे। यहां पंचायत के दौरान आरोप लगाया कि एमएसपी कानून लागू करने का वादा करने के बाद भी केंद्र सरकार अनदेखी कर रही है। दलपतपुर और भीतखेडा बिजली घरो में लापरवाही के चलते लो वोल्टेज, जर्जर लाइनों तथा कई घंटे गुल रहने समस्या का तत्काल निराकरण कराने की मांग की। उन्होंने 10सूत्री ज्ञापन थाना प्रभारी आरपी शर्मा को सौंपा।

जिलाध्यक्ष ने ट्रैक्टर यात्रा निकाली
बिलारी में हाईवे स्थित इब्राहीमपुर टोल प्लाॅजा पर भाकियू टिकैत के जिलाध्यक्ष मनोज कुमार ने तिरंगा टैक्टर मार्च निकाला। उन्होंने कहा कि केंद्र और प्रदेश की सरकार किसानों की अनदेखी कर रही है। उन्होंने अपनी मांगों को लेकर प्रदर्शन करने के बाद प्रधानमंत्री को संबोधित ज्ञापन एसडीएम विनय कुमार सिंह को सौंपा।

कांठ क्षेत्र में निकाला गया तिरंगा ट्रैक्टर
कांठ में शुक्रवार को भाकियू टिकैत के तहसील अध्यक्ष चौधरी दर्शन सिंह के नेतृत्व में किसान मंडी समिति परिसर में इकट्ठा हुए। भाकियू टिकैत के प्रदेश उपाध्यक्ष (पश्चिमी यूपी) चौधरी ऋषिपाल सिंह ने झंडी दिखाकर कर तिरंगा ट्रैक्टर यात्रा को रवाना किया। भाकियू कार्यकर्ताओं ने 10 मांगों के संबंध में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को संबोधित ज्ञापन एसडीएम अजय मिश्र को सौंपा।


ठाकुरद्वारा में किया प्रदर्शन
संयुक्त किसान मोर्च के आह्वान पर ठाकुरद्वारा के गांव रामूवाला गनेश में भाकियू टिकैत के कार्यकर्ताओं ने जिला महामंत्री घनेंद्र शर्मा के नेतृत्व में नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने हाईवे पर कुछ दूरी तक सांकेतिक ट्रैक्टर मार्च भी निकाला। इसके बाद एसडीएम मनी अरोड़ा, सीओ राजेश कुमार को प्रधानमंत्री को संबोधित ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed