फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Farmers protest against demolition of private taps

Moradabad News: किसान ने निजी नलकूप के खंभे उखाड़ने का किया विरोध

Wed, 11 Feb 2026 01:20 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद Updated Wed, 11 Feb 2026 01:20 AM IST
विज्ञापन
Farmers protest against demolition of private taps
ठाकुरद्वारा। गांव भरतावाला के किसान ने अपने निजी नलकूप के खंभे उखाड़ने का विरोध किया। पुलिस बुलाकर खंभे ट्रैक्टर ट्राली से उतरवा लिए।
विज्ञापन

गांव के किसान बंचल धनगर ने अपने निजी नलकूप के लिए एस्टीमेट जमा कर लाइन खिंचवाई है। कुछ लोग अपने को विद्युत विभाग का कर्मचारी बता कर उसके निजी नलकूप के कुछ विद्युत पोल उखाड़ने के लिए पहुंचे। जिसकी जानकारी मिलने पर किसान मौके पर आ गया।
उसने विद्युत पोल उखाड़ कर ले जा रहे कर्मचारियों को रोक लिया। उसका कहना था कि उसने पैसा जमा करके अपनी लाइन खिंचवाई है इसलिए वह उसके खंबो को नहीं ले जा सकते तो कर्मचारियों ने कहा कि है अधिशासी अभियंता का आदेश है। इस पर किसान ने ट्रैक्टर ट्राली में रखे गए खंभों को उतार लिया। सूचना पर 112 डायल पुलिस मौके पर आ गई। दोनों पक्षों को कोतवाली ले जाया गया।
विज्ञापन

वहां पर पुलिस ने कहा कि यह मामला विद्युत विभाग से संबंधित है। इसलिए विभाग के अधिकारियों से ही बातचीत कर इस मामले को निपटाएं। विद्युत विभाग के अधिशासी अभियंता राहुल सिंह ने बताया की मुरादाबाद हाईवे के निर्माण में विद्युत लाइन शिफ्टिंग हो रही हैं। इसलिए इस लाइन को भी शिफ्ट किया गया है ।किसान को समझा दिया गया है कि उसके नलकूप की विद्युत आपूर्ति सुचारू रहेगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed