फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Farmers occupied Mundhapande toll plaza

मूंढापांडे टोल प्लाजा पर रहा किसानों का कब्जा

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 03 Jun 2021 02:03 AM IST
विज्ञापन
Farmers occupied Mundhapande toll plaza
मुरादाबाद। मूंढापांडे टोल प्लाजा पर चल रहे धरने में बुधवार दोपहर को भाकियू के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत पहुंचे। उन्होंने धरने पर बैठे किसानों को पुलिस द्वारा नोटिस दिए जाने पर नाराजगी जताई। साथ ही राकेश टिकैत ने करीब पौने दो घंटे तक टोल फ्री करा दिया। वहीं, किसानों ने दो लेन पर कब्जा जमाकर धरना दिया।
विज्ञापन

भाकियू के राष्टीय प्रवक्ता राकेश टिकैत बुधवार दोपहर करीब ढाई बजे बिलासपुर से होते हुए मूंढापांडे टोल पर चल रहे भाकियू कार्यकर्ताओं के धरने में पहुंचे। धरनारत किसानों ने उन्हें बताया कि पुलिस ने उन्हें झूठे आरोप लगाकर नोटिस भेेजे हैं। पुलिस अधिकारी धरने से उठने का दबाव बना रहे हैं। इतना सुनते ही भाकियू के राष्ट्रीय प्रवक्ता भड़क गए और भाकियू कार्यकर्ता के साथ टोल प्लाजा पर पहुंचे । राकेश टिकैत ने करीब पौने दो घंटे के लिए टोल फ्री करा दिया । राष्ट्रीय प्रवक्ता ने टोल की दो लेन पर चारपाई, दरी और गद्दे डलवाकर किसानों के साथ धरना दिया। टिकैत ने कहा कि किसान शांतिपूर्ण ढंग से धरना दे रहे हैं, लेकिन इसके बाद भी किसानों को नोटिस भेजकर उन्हें डराया जा रहा है। किसान धूप में बैठे हैं, लेकिन उन्हें न तो पंखे चलाने के लिए बिजली दी जा रही है और न ही पानी की व्यवस्था है। किसानों को परेशान किया जा रहा है, ताकि वे धरने से उठ जाएं। यह सब बर्दाश्त नहीं होगा। उन्होंने कहा कि किसानों का धरना टोल की दो लेन पर चलेगा। राकेश टिकैत ने धरने का नेतृत्व कर रहे भाकियू महानगर अध्यक्ष रणधीर सिंह, मूंढापांडे ब्लॉक अध्यक्ष धर्मेश सिंह आदि भाकियू नेताओं से धरना जारी रखने की बात कहते हुए शाम करीब चार बजे वह लौट गए।
विज्ञापन

एसडीएम ने की मान, डीएम से भी बात कराई
मुरादाबाद। धरना स्थल पर पहुंचे एसडीएम सदर प्रशांत तिवारी ने टिकैत से वार्ता के प्रयास किए । उन्हें अनुरोध किया कि धरना टोल के बीच में शुरू न करें इससे अव्यवस्था हो सकती हे, लेकिन टिकैत नहीं माने। एसडीएम ने मोबाइल पर टिकैत की डीएम से बात कराई। टिकैत ने कहा कि किसानों को नोटिस दिया जा रहा है, उनकी गाड़ियां पकड़ीं जा रही हैं। कोई अधिकारी किसानों से वार्ता को नहीं आया। किसान अब यहां टोल की दौ लेन में धरने पर बैठेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

पूरे प्रदेश में टोल कराएंगे फ्री
मुरादाबाद। भाकियू के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत ने धरना स्थल पर पत्रकारों से कहा कि पंजाब और हरियाणा में तो टोल पहले से ही फ्री हैं। भाकियू प्रदेश के सभी टोल और रिलायंस के पंप भी फ्री कराएगी।

टिकैत ने कहा कि किसान छह महीने से दिल्ली में धरने पर बैठे हैं, लेकिन सरकार नहीं सुन रही। किसान ने कोई वहां बैठने का एग्रीमेंट नहीं करा रखा। यदि किसानों को परेशान किया जाएगा, सरकार नहीं सुनेगी तो तो पूरे प्रदेश के टोल फ्री करा दिए जाएंगे। रिलायंस के पंप भी फ्री करा दिए जाएंगे। सरकार को किसान की सुननी पड़ेगी। उन्होंने कहा कि सड़कों पर आना मजबूरी बन रहा है। बेहतर होगा कि सरकार किसान की सुन ले ।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed