{"_id":"684b3a84e992cd672201972a","slug":"farmers-neck-cut-with-chinese-manjha-condition-critical-moradabad-news-c-15-1-mbd1027-665556-2025-06-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Moradabad News: चीनी मांझे से किसान की गर्दन कटी, हालत गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Moradabad News: चीनी मांझे से किसान की गर्दन कटी, हालत गंभीर
विज्ञापन
मुरादाबाद। सिविल लाइंस के सोनकपुर ओवर ब्रिज पर बृहस्पतिवार शाम चीनी मांझे से किसान फिदा हुसैन की गर्दन कट गई। उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
मैनाठेर थाना क्षेत्र के लालपुर गंगवारी निवासी फिदा हुसैन(50) का भतीजा मो. आलम हरथला में रहते हैं। वह कुछ दिन पहले हज यात्रा पर गए थे। फिदा हुसैन अपनी पत्नी अनीसा के साथ भतीजे को हज यात्रा पर जाने के लिए विदा करने आए थे, तब भतीजे ने उन्हें अपने घर रोक दिया था। बृहस्पतिवार शाम समय फिदा हुसैन मोपेड से अपनी पत्नी अनीसा को लेकर घर लौट रहे थे। सोनकपुर रेलवे ओवरब्रिज के पास चीनी मांझा फिदा हुसैन की गर्दन में फंस गया। जिसमें वह लहूलुहान हो गए। अनीसा लोगों की मदद से फिदा हुसैन को जिला अस्पताल ले गई और भर्ती करा दी। इसकी जानकारी मिलने पर परिजन भी जिला अस्पताल आ गए।