फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Farmers' mahapanchayat in Bilari today

बिलारी में किसानों की महापंचायत आज

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 12 Feb 2021 02:43 AM IST
विज्ञापन
Farmers' mahapanchayat in Bilari today
मुरादाबाद। कृषि कानूनों के विरोध में शुक्रवार को बिलारी में होने वाली भाकियू की महापंचायत पर सबकी निगाहें हैं। भाकियू नेताओं का दावा है कि इसमें पांच जिलों के एक लाख के करीब किसान पहुंच सकते हैं।
विज्ञापन

दिल्ली में चल रहे किसान आंदोलन को मजबूती देने के उद्देश्य से होने वाली इस महापंचायत को लेकर भाकियू नेताओं ने अपनी पूरी ताकत झोंक दी है। शुक्रवार को भाकियू नेताओं ने मुरादाबाद जिले के कई गांवों में जनसंपर्क किया। भाकियू के प्रदेश प्रमुख महासचिव बिजेंद्र यादव ने बताया कि महापंचायत में पांच जिलों मुरादाबाद, अमरोहा, रामपुर, बदायूं और संभल जिले के किसान पहुंचेंगे। किसानों में नए कृषि कानूनों को लेकर जिस तरह विरोध है उसे देखते हुए लग रहा है कि इस महापंचायत में एक लाख से अधिक किसान पहुंचेंगे। महापंचायत गन्ना समिति परिसर में होगी। इसके लिए जो मंच बनाया गया है उस पर केवल राष्ट्रीय, प्रदेश और जिला स्तर के करीब 25 लोग ही बैठ सकेंगे।
विज्ञापन

कहां से कितने ट्रैक्टर-वाहनों के आने का दावा
मुरादाबाद 600
संभल 500
रामपुर 200
अमरोहा 200
बदायूं 50
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed