फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Farmers, labor organizations protest against inflation, privatization

महंगाई, निजीकरण के विरोध में किसान, श्रम संगठनों का विरोध प्रदर्शन

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 10 Aug 2021 01:39 AM IST
विज्ञापन
Farmers, labor organizations protest against inflation, privatization
कांति दिवस के मौके पर जुलूस निकालकर प्रदर्शन करते हैं विभिन्न संगठनों के कार्यकर्ता और पदाधिकार - फोटो : CITY
मुरादाबाद। बढ़ती महंगाई, निजीकरण सहित कई समस्याओं को लेकर किसान और श्रम संगठनों ने विरोध प्रदर्शन किया। अपनी मांगों का ज्ञापन जिलाधिकारी को दिया।
विज्ञापन

केंद्रीय श्रम संगठनों के आह्वान पर उत्तर प्रदेश किसान, उत्तर प्रदेश खेत मजदूर यूनियन, आंगनबाड़ी यूनियन और सीआईटीयू के कार्यकर्ताओं ने आंबेडकर पार्क पर एकत्रित होकर विरोध प्रदर्शन किया। उत्तर प्रदेश खेत मजदूर यूनियन के जिला मंत्री कॉमरेड थान सिंह ने कहा कि महंगाई से हर कोई परेशान है।
लोगों की आमदनी बढ़ी नहीं और महंगाई से उस पर खर्चों का भार लगातार बढ़ रहा है। दिल्ली में अन्नदाता किसान सड़कों पर बैठा है लेकिन सरकार सुनने को तैयार नहीं है। अर्थव्यवस्था पर पूंजीपतियों का कब्जा है। इसी वजह से आज तमाम मजदूर और किसान संगठन कारपोरेट्स भारत छोड़ो दिवस मना रहे हैं।
विज्ञापन

इनमें चंद्रपाल सिंह, बीडी शर्मा, चमन आरा, मनोज कुमारी, जैनब जहां, मिथलेश कुमारी, कासिम अली, शाहबुद़दीन, जुल्फिकार, मनोज कुमारी, शरीफ, एसपी सिंह, सुनील विश्नोई आदि शमिल रहे। ऑल इंडिया किसान खेत मजदूर संगठन ने भी अपनी मांगों को लेकर प्रधानमंत्री के नाम ज्ञापन जिलाधिकारी को दिया। इस मौके पर संगठन के संयोजक अविनाश चंद्र आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed