{"_id":"64cd46cd728ee8a333089414","slug":"farmer-shot-dead-moradabad-police-searching-accused-2023-08-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुरादाबाद: सदरपुर में किसान की गोली मारकर हत्या, चारे की गठरी से वारदात छिपाने की कोशिश, पुलिस दे रही दबिश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुरादाबाद: सदरपुर में किसान की गोली मारकर हत्या, चारे की गठरी से वारदात छिपाने की कोशिश, पुलिस दे रही दबिश
Sat, 05 Aug 2023 12:13 AM IST
विमल शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद
Published by: विमल शर्मा
Updated Sat, 05 Aug 2023 12:13 AM IST
सार
किसान की हत्या की सूचना के बाद एसएसपी समेत अन्य अधिकारी मौके पर पहुंचे। उन्होंने मृतक के भांजे राहुल से पूछताछ की। किसान की हत्या किसने और क्यों की पुलिस देर रात तक इसकी जांच में जुटी हुई है।
विज्ञापन
यूपी पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
छजलैट थाना क्षेत्र के गांव सदरपुर में खेत से चारा लेने गए किसान सूखा सिंह (58) की गोली मारकर हत्या कर दी गई। वह 15 दिन से अपनी बहन के घर रह रहा था। घर के पास ही नाली में उसका शव पड़ा मिला है। पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुट गई है।
विज्ञापन
फिलहाल मामला जमीन के विवाद से जुड़ा माना जा रहा है। छजलैट थाना क्षेत्र के ही गांव पचोकरा खानपुर के रहने वाले सूखा सिंह पुत्र रामचंद्र सिंह किसान थे। करीब 15 दिन से वह गांव सदरपुर में बहन जमना देवी के घर पर रह रहे थे। शुक्रवार शाम वह बहन के घर के पास ही खेत से चारा लेने गए थे।
विज्ञापन
अचानक फायर की आवाज सुनकर जब सूखा का भांजा राहुल खेत की तरफ पहुंचा तो यहां सूखा सिंह नाली में मृत अवस्था में पड़े थे। उनके सिर से खून बह रहा था। पास में चारे की गठरी हुई थी। करीब 50 मीटर की दूरी पर दूसरी गठरी और चारा काटने वाली दरांती भी पड़ी थी।
विज्ञापन
राहुल की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और वरिष्ठ अधिकारियों को जानकारी दी। एसएसपी हेमराज मीना, एसपी देहात संदीप कुमार मीना, सीओ कांठ अंकित तिवारी भी पहुंच गए। इसके बाद फोरेंसिक टीम मौके पर बुला ली गई।
मृतक के भांजे राहुल से पुलिस पूछताछ कर रही है। किसान की हत्या किसने और क्यों की पुलिस देर रात तक इसकी जांच में जुटी हुई थी। सूखा सिंह की पत्नी कौशल व अन्य परिजन गांव पचोकरा खानपुर में ही रहते हैं।