फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   farmer murdered to shoot

गोली मारकर किसान की हत्या

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 29 Oct 2019 01:42 AM IST
विज्ञापन
farmer murdered to shoot
गोली मारकर किसान की हत्या
विज्ञापन

क्रासर
- कटघर के दौड़बाग गांव में रविवार सुबह हुई घटना
- पुलिस ने पांच लोगों के खिलाफ दर्ज किया केस
अमर उजाला ब्यूरो
मुरादाबाद। कटघर थानाक्षेत्र के दौड़बाग गांव में रविवार सुबह किसान की गोली मारकर हत्या कर दी गई। दिवाली के दिन हुई इस घटना से हड़कंप मच गया। बच्चों के बीच विवाद के बाद दोनों परिवारों की महिलाओं में झगड़ा हो गया था। इसके बाद दूसरे पक्ष के लोगों ने दरवाजे के पास बैठे किसान के सीने में तमंचा सटाकर गोली मार दी। पुलिस ने पांच लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। सोमवार को शव का पोस्टमार्टम कराया गया।

गोली मारकर मौत के घाट उतारा गया मो. हनीफ (35) पुत्र चंदा कटघर के दौड़बाग उर्फ सिरसा नियामतपुर निवासी था। वह खेतीबाड़ी कर परिवार का पालन पोषण कर रहा था। परिवार में पत्नी महनाज और सात बच्चे हैं। मो. हनीफ के भाई रमजानी ने बताया कि उन्होंने गांव निवासी रईस के चाचा बदलू की जमीन खरीदी थी। जिस पर रईस और उसके भाई व ताऊ और तहेरे भाई विरोध कर रहे थे। इसी बात को लेकर रंजिश चल रही है। रजमानी ने पुलिस को बताया कि रविवार सुबह दोनों परिवारों के बच्चों के बीच विवाद हो गया था। इसके बाद दोनों परिवारों की महिलाएं भी आमने सामने आ गई थीं। रमजानी ने बताया कि रविवार सुबह सवा ग्यारह बजे उसका भाई मो. हनीफ दरवाजे के पास बैठा था। इसी दौरान रईस और उसके भाई अमीर, शरीफ और ताऊ नबिया व उसका बेटा जाने आलम आ गए और उन्होंने मो. हनीफ को पकड़ कर उसके सीने में गोली मार दी। जिससे वह लहूलुहान होकर जमीन पर गिर गया। इसके बाद आरोपी मौके से भाग गए। इस घटना से हड़कंप मच गया। घटना की जानकारी पुलिस को दी गई। परिजन घायल मो. हनीफ को लेकर जिला अस्पताल पहुंचे, लेकिन हालत गंभीर होने पर हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है। कांठ रोड स्थित निजी अस्पताल में इलाज के दौरान मो. हनीफ की मौत हो गई। सीओ कटघर सुदेश गुप्ता ने बताया कि रईस, अमीर, शरीफ, जाने आलम और नविया के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। आरोपियों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed