फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Farmer leader rigged, wheat weighed using fake registration

Moradabad News: किसान नेता के साथ धांधली, फर्जी पंजीकरण से गेहूं तौला

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 05 Jun 2026 02:24 AM IST
विज्ञापन
Farmer leader rigged, wheat weighed using fake registration
कुंदरकी। एक किसान नेता की कृषि भूमि पर फर्जी तरीके से पंजीकरण कराकर सरकारी क्रय केंद्र पर गेहूं तौले जाने का प्रकरण सामने आया है। मामले को गंभीर बताते हुए किसान नेता ने एसडीएम बिलारी से शिकायत कर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

कुंदरकी नगर निवासी भाकियू भानु के राष्ट्रीय सचिव देवेश भूषण और उनके भाई निवर्तमान भाजपा मंडल अध्यक्ष रमन भूषण ने एसडीएम बिलारी से की शिकायत में बताया कि उनकी ग्राम हरियाना स्थित गाटा संख्या 19 व 21 में कृषि भूमि है। आरोप है कि एक ग्रामीण ने उनकी भूमि पर अपने नाम से फर्जी पंजीकरण कराकर सरकारी क्रय केंद्र पर गेहूं की तौल कर दी हैं जिसका भुगतान भी हो चुका है। जब उनके द्वारा अपने गेहूं की तौल कराने का प्रयास किया तो इस धांधली का पता चल सका। उन्होंने प्रशासन से जांच कराकर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। वहीं क्षेत्र के अन्य किसानों के साथ भी इस तरह से गेहूं तौल में धांधली की शिकायतें सामने आयी हैं।
विज्ञापन





--------
शिकायतकर्ता किसान से पंजीकरण नंबर, खतौनी एवं अन्य संबंधित दस्तावेज उपलब्ध कराने को कहा गया है। दस्तावेजों की जांच के बाद मामले की वास्तविक स्थिति स्पष्ट हो सकेगी जिसके बाद आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।- प्रिंस वर्मा, एसडीएम बिलारी
विज्ञापन
विज्ञापन

-------------



एसडीएम को मांगे जाने पर संबंधित अभिलेख और पंजीकरण संख्या उपलब्ध करा दिए गए हैं, मुझे पूरी आशा है कि इसमें दोषी कर्मचारी और व्यक्तियों के खिलाफ आवश्यक कार्रवाई होगी क्योंकि यह प्रकरण किसान हित से जुड़ा है। - देवेश भूषण, राष्ट्रीय सचिव भाकियू भानु
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed