फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Farmer dies due to bull attack in Sambhal

UP: संभल में सांड के हमले से किसान की मौत, बचाव करने गए तीन लोग घायल

Sun, 01 Jan 2023 12:25 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, संभल
अमर उजाला नेटवर्क, संभल Published by: शाहरुख खान Updated Sun, 01 Jan 2023 12:25 PM IST
विज्ञापन
Farmer dies due to bull attack in Sambhal
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : ANI
उत्तर प्रदेश की रजपुरा तहसील इलाके में छुट्टा पशुओं का आतंक रोजाना बढ़ता जा रहा है। यह पशु हमलावर हो रहे हैं। शनिवार की देर रात रजपुरा थाना इलाके के शाहजहांनाबाद गांव के रहने वाले किसान रामवीर (50) की सांड के हमले से दर्दनाक मौत हो गई। गेहूं की फसल की रखवाली करते समय सांड ने किसान पर हमला किया था। किसान को बचाते समय तीन अन्य किसान भी चोटिल हुए हैं। उनका उपचार चल रहा है। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन


शाहजहांनाबाद गांव निवासी किसान रामवीर सिंह शनिवार की देररात रात अपने खेत पर छुट्टा पशुओं से फसल की रखवाली कर रहा था। इसी दौरान सांड ने उस पर हमला कर दिया। चीखपुकार सुनकर आसपास खेतों में रखवाली कर रहे अन्य किसान दौड़कर मौके पर पहुंचे। उन्होंने किसान को बचाने का प्रयास किया तो सांड ने उनपर भी हमला कर दिया। 
विज्ञापन


सांड के हमले में रामवीर गंभीर रूप से घायल हो गया, जबकि किसान ओमकार, मेहंदी और खेमपाल भी चोटिल हो गए। आनन फानन रामवीर को प्राथमिक उपचार के लिए बबराला के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। इसके बाद बेहतर उपचार के लिए उसे अलीगढ़ रेफर कर दिया गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


अलीगढ़ जाते समय किसान ने रास्ते में दम तोड़ दिया। इसके बाद परिजन मृतक को लेकर घर लौट आए। सुबह पुलिस को घटना की जानकारी दी गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर परिजनों से घटना की जानकारी ली। इसके बाद शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed