{"_id":"63c4521badf021773d2f47a8","slug":"farmer-died-in-suspecious-condition-moradabad-news-mbd4536378124-2023-01-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Moradabad: जहरीली शराब पीने से किसान की मौत, घर में पसरा मातम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Moradabad: जहरीली शराब पीने से किसान की मौत, घर में पसरा मातम
Mon, 16 Jan 2023 07:00 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
अमर उजाला संवाद, मुरादाबाद
अमर उजाला संवाद, मुरादाबाद
Published by: मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 16 Jan 2023 07:00 AM IST
सार
भाई मिलाप सिंह ने बताया कि खाना खाने से पहले राजवीर गांव के किसी व्यक्ति से शराब लेकर आया था। शराब पीने के बाद उनकी तबियत खराब हो गई। उल्टी आ रही थी।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : ANI
विस्तार
मुरादाबाद के मूंढापांडे घौडा निवासी किसान राजवीर सिंह (40) की शनिवार की रात संदिग्ध हालात में मौत हो गई। मूंढापांडे पुलिस ने प्राथमिक जांच के दौरान जहरीला पदार्थ पीने की आशंका जताई है।
विज्ञापन
राजवीर सिंह खेतीबाड़ी कर परिवार का भरण पोषण करते थे। किसान की पत्नी किरन ने बताया कि उनके पति ने शनिवार की रात घर में मीट बनवाया था। इसके पहले उनकी तबियत खराब हो गई थी। भाई मिलाप सिंह ने बताया कि खाना खाने से पहले राजवीर गांव के किसी व्यक्ति से शराब लेकर आया था। शराब पीने के बाद उनकी तबियत खराब हो गई। उल्टी आ रही थी।
विज्ञापन
परिवार के लोग डॉक्टर के पास लेकर जाने की तैयारी कर रहे थे, इससे पहले उनकी मौत हो गई। किसान की दो बेटियां हैं। इस मामले में भाई ने पुलिस को तहरीर दी है। इस बारे में थाना प्रभारी रवींद्र प्रताप सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन