फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   farmer cut private part of young men

किन्नर ने धारदार हथियार से काटा युवक का प्राइवेट पार्ट

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 19 Jul 2019 02:33 AM IST
विज्ञापन
farmer cut private part of young men
मुरादाबाद। सिविल लाइंस थाना क्षेत्र के अगवानपुर में एक किन्नर ने उधारी की रकम मांगने आए युवक को नशीला पदार्थ देकर धारदार हथियार से उसका निजी अंग (प्राइवेट पार्ट) काट दिया। युवक को नाजुक हालत में कॉसमॉस अस्पताल लाया गया। यहां से उसे दिल्ली रेफर कर दिया गया है। पुलिस ने दबिश दी तो आरोपी किन्नर घर से भाग निकला। लेकिन पुलिस ने घटनास्थल से कटा हुआ निजी अंग बरामद किया है। देर रात तक वारदात में कोई एफआईआर दर्ज नहीं हुई थी।
विज्ञापन

घटना अगवानपुर के एक मोहल्ले में रहने वाले किन्नर के घर हुई। पुलिस का कहना है कि आरोपी किन्नर भी इसी तर्ज पर कुछ साल पहले किन्नर बना था। पीड़ित युवक ने किन्नर के घर कुछ काम किया था। उसके मेहनताने की रकम किन्नर पर बाकी थी। गुरुवार को रात करीब नौ बजे वह किन्नर के घर अपनी रकम मांगने गया था। किन्नर ने चाय पिलाने का बहाना कर उसे बैठा लिया। चाय में नशीला पदार्थ मिलाकर वारदात को अंजाम दिया। युवक ने घर पहुंचकर परिजनों को वारदात की जानकारी दी तो वह उसे लेकर कॉसमॉस अस्पताल पहुंचे। सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। इंस्पेक्टर सिविल लाइंस शक्ति सिंह ने बताया कि घटना की बाबत पुलिस को अभी तहरीर नहीं मिली है। आरोपी किन्नर घर से फरार है। युवक का इलाज करने वाले कॉसमॉस के चिकित्सक डा. जावेद का कहना है कि प्लास्टिक सर्जरी से ही युवक का इलाज मुमकिन है इसलिए उसे दिल्ली रेफर कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed