{"_id":"640f6fa0427cdbd4830077e3","slug":"farmer-burnt-to-death-while-burning-leaves-in-field-in-moradabad-2023-03-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Moradabad: गन्ने की पत्ती जलाते समय आग में घिरा किसान, गंभीर रूप से झुलसने से मौत, खेत में मिला जला हुआ शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Moradabad: गन्ने की पत्ती जलाते समय आग में घिरा किसान, गंभीर रूप से झुलसने से मौत, खेत में मिला जला हुआ शव
Tue, 14 Mar 2023 12:17 AM IST
आकाश दुबे
संवाद न्यूज एजेंसी, डिलारी (मुरादाबाद)
संवाद न्यूज एजेंसी, डिलारी (मुरादाबाद)
Published by: आकाश दुबे
Updated Tue, 14 Mar 2023 12:17 AM IST
सार
किसान मोहम्मद सलीम सोमवार दोपहर अपने गन्ने के खेत पर गए थे। जहां सूखी पत्तियां को देखकर उसे एकत्र किया, फिर उसमें आग लगा दी। इस बीच वह खुद भी आग की जद में आ गए।
विज्ञापन
खेत में मौजूद परिजन
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मुरादाबाद के डिलारी में गन्ने के खेत में सूखी पत्ती जला रहे किसान मोहम्मद सलीम (65) की आग से जलकर मौत हो गई। शाम को जंगल से लौटते समय किसानों ने खेत पर सलीम का शव जला हुआ देखा, तब परिजनों को घटना की जानकारी हो सकी।
विज्ञापन
यह घटना सोमवार दोपहर डिलारी थानाक्षेत्र के गांव नगला ताहर गांव की है। जहां के किसान मोहम्मद सलीम सोमवार दोपहर अपने गन्ने के खेत पर गए थे। जहां सूखी पत्तियां को देखकर उसे एकत्र किया, फिर उसमें आग लगा दी। इस बीच वह खुद भी आग की जद में आ गए। इससे वह बुरी तरह से झुलस गए और इससे उनकी मौत हो गई।
विज्ञापन
शाम के समय काम खत्म कर जंगल से घर लौट रहे किसानों की नजर सलीम के खेत पर पड़ी। जहां सलीम का जला हुआ शव पड़ा था। इसके बाद परिजनों को सूचना दी गई। ग्रामीणों के मुताबिक सलीम के कोई संतान नहीं थी। पत्नी भूरी की पांच साल पहले मौत हो गई थी। सलीम ने अपने साले के दो बेटों नईम और नदीम को गोद ले रखा था।
विज्ञापन