फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Family went to celebrate Bhai Dooj, thieves stole goods worth lakhs from the house

Moradabad News: भैयादूज मनाने गया परिवार, चोरों ने घर से उड़ा लिया लाखों का माल

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 29 Oct 2025 01:48 AM IST
विज्ञापन
Family went to celebrate Bhai Dooj, thieves stole goods worth lakhs from the house
मुरादाबाद। कटघर थानाक्षेत्र में परिवार भैयादूज मनाने गया तो चोरों ने मकान को निशाना बना लिया। चोर सोने-चांदी के जेवर समेत लाखों रुपये का सामान बटोर ले गए। अगले दिन दूध देने वाला आया तो चोरी की जानकारी हो सकी। पुलिस ने तहरीर के आधार पर केस दर्ज कर लिया है। कटघर थाना क्षेत्र के वीरशाह हजारी निवासी कृष्ण कुमार शुक्ला अमरोहा में ट्रांसपोर्ट कंपनी में इंचार्ज हैं। कृष्ण कुमार ने बताया कि 23 अक्तूबर को वह भैजादूज पर परिवार के साथ बहन के घर हापुड़ गए थे। 24 अक्तूबर की सुबह दूध देने वाला आया तो मकान के ताले टूटे थे। उसने कॉल कर कृष्ण कुमार को इसकी जानकारी दी। कृष्ण कुमार और उनके परिजन वापस आ गए। मकान में सामान बिखरा पड़ा था। घर में अलमारी से 90 हजार रुपये और सोने-चांदी के जेवर गायब थे। सूचना मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई और आस पड़ोस के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज चेक की गई जिससे पता चला कि 23 अक्तूबर की रात रात में चोर टॉर्च हाथ में लेकर घर में घुसे दिखा दे रहे हैं। एसपी सिटी कुमार रणविजय सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर केस दर्ज कर लिया गया है। फुटेज की मदद से चोरों के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed