Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Family members burst into tears the moment they see the birthday balloons.

Moradabad News: जन्मदिन के गुब्बारे देखते ही रो पड़ते हैं परिजन

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 05 Nov 2026 12:54 AM IST
विज्ञापन
Family members burst into tears the moment they see the birthday balloons.
मूंढापांडे(मुरादाबाद)। मूंढापांडे के मुड़िया भायपुर में बोलेरो की चपेट में आकर इकलौते बेटे अंश और मासूम चित्रा की मौत के बाद दोनों परिवारों का दर्द कम होने का नाम नहीं ले रहा है। बुधवार को अंतिम संस्कार के बाद भी घरों में कोहराम मचा रहा। दोनों परिवारों के घर चूल्हे तक नहीं जले। परिजन बच्चों को याद कर रो रहे हैं।
विज्ञापन

मूंढापांडे के मुड़िया भायपुर निवासी इंदर के घर में मंगलवार को बेटे अंश का जन्मदिन मनाने की तैयारियां चल रही थीं। शाम करीब साढ़े चार बजे अंश मोहल्ले के अन्य बच्चों के साथ खेलने घर से बाहर चला गया था। उस वक्त अंश की मां मिथलेश रसोई में खाना बना रही थी तो दोनों बहनें सृष्टि और मिस्टी गुब्बारों से घर सजा रही थीं। इसी दौरान बोलेरो ने पांचों बच्चों को कुचल दिया था। जिसमें अंश और चित्रा की मौत हो गई थी। बुधवार को घर में सजी सजावट और जन्मदिन की अधूरी तैयारियां देखकर परिजनों की आंखें छलकती रहीं। मां मिथलेश बार-बार बेटे को याद कर बेसुध हो जाती। पिता इंदर भी बेटे को याद कर खुद को संभाल नहीं पा रहे हैं।
विज्ञापन

रनवीर सिंह के घर में भी मातम पसरा है। ई-रिक्शा चलाकर परिवार का पालन-पोषण करने वाले रनवीर की बेटी चित्रा की हादसे में मौत हो गई जबकि बड़ी बेटी इच्छा गंभीर रूप से घायल है। इच्छा का अस्पताल में उपचार चल रहा है। परिवार को एक तरफ छोटी बेटी को खोने का गम है तो दूसरी तरफ अस्पताल में भर्ती बड़ी बेटी की चिंता सता रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

---
अंश और चित्रा के सिर की हड्डियां हो गई थीं चकनाचूर
मुरादाबाद। मंगलवार की देर रात पुलिस ने अंश और चित्रा के शव का पोस्टमार्टम कराया। दोनों के शव देखकर डॉक्टर और स्टाफ भी बेचैन हो गए। बुधवार को आई पोस्टमार्टम रिपोर्ट से पता चला कि दोनों बच्चों के सिर की हड्डियां चकनाचूर हो गई थीं और हाथ, पैर की हड्डियां भी टूट गई थीं।

---
पुलिस की मौजूदगी में किया अंतिम संस्कार
मूंढापांडे। थाना क्षेत्र के मुड़िया भायपुर गांव में बुधवार की सुबह ही चित्रा और अंश के शव का पुलिस की मौजूदगी में अंतिम संस्कार किया गया। इस दौरान कुंदरकी विधायक रामवीर सिंह, एडीएम प्रशासन प्रफुल्ल कुमार त्रिपाठी, एसपी सिटी कुमार रणविजय सिंह भी मौजूद रहे। विधायक और पुलिस व प्रशासनिक अधिकारियों ने परिजनों को आश्वासन दिया है कि परिवार को मुआवजा दिलाया जाएगा। उधर, तीनों बच्चे आयुष, इच्छा और महक की हालत गंभीर बनी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed