फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Fake Kovid hospital sealed, two operators in custody

मुरादाबाद में फर्जी कोविड अस्पतालों पर छापा, एक सील, दो संचालक हिरासत में

Fri, 21 May 2021 01:37 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद Published by: मुरादाबाद ब्यूरो Updated Fri, 21 May 2021 01:37 AM IST
सार

एसडीएम सदर की अगुवाई में यह कार्रवाई की गई। देर रात तक स्वास्थ्य विभाग से कोई तहरीर नहीं दी गई थी।

विज्ञापन
Fake Kovid hospital sealed, two operators in custody
छापा... - फोटो : amar ujala

विस्तार

फर्जी कोविड अस्पताल पर प्रशासन ने छापा माराकर उसे सील कर दिया। मौके से दो संचालकों को हिरासत में लिया गया है। एसडीएम सदर की अगुवाई में यह कार्रवाई की गई। देर रात तक स्वास्थ्य विभाग से कोई तहरीर नहीं दी गई थी।
विज्ञापन


पाकबड़ा और आसपास के इलाकों में कोविड अस्पतालके नाम पर फर्जी केंद्र बनाकर लोगों से पैसे वसूले जा रहे हैं। इलाज का झांसा देकर उल्टी सीधी दवाएं दी जा रही हैं जो उनके लिए खतरा बन रही हैं। बृहस्पतिवार को अमर उजाला ने इस मुद्दे को प्रमुखता से उठाया था। इसके बाद एसडीएम सदर प्रशांत तिवारी, तहसीलदार नितिन तेवतिया, स्वास्थ्य विभाग के डा. राजीव कुमार और एसएचओ पाकबड़ा योगेंद्र कृष्ण यादव ने पाकबड़ा के कैलसा रोड स्थित मदार नामक अस्पताल पर छापा मार दिया। पुलिस और प्रशासन की टीम को यहां पर कोविड अस्पताल के नाम पर संचालित होता अस्पताल और बड़ी मात्रा में दवाएं मिली हैं। मरीजों को भर्ती करने के लिए केबिन बने हुए हैं।
विज्ञापन


एसडीएम सदर ने अस्पताल को सील करने के आदेश दिए और मामले की जांच स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को सौंप दी है। अस्पताल का संचालन करने के आरोप में दो लोगों हिरासत में लिया है। एसडीएम सदर प्रशांत तिवारी ने बताया की अस्पताल का संचालन अवैध तरीके से किया जा रहा था। जब अस्पताल के संचालकों से कागज मांगे गए तो इन लोगों के पास कोई कागज नहीं थे। पाकबड़ा स्वास्थ्य केंद्र के प्रभारी डॉ. राजीव कुमार ने बताया की वह मामले की जांच कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


थाना प्रभारी योगेंद्र कृष्ण यादव ने बताया की मामले की जांच प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी कर रहे हैं। स्वास्थ्य विभाग के लोग जो तहरीर देंगे उस आधार पर मामले की रिपोर्ट दर्ज की जाएगी। पुलिस ने अभी दो लोगों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed