फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Fake English liquor case: Police recovered it from two accused who surrendered in the court

नकली अंग्रेजी शराब प्रकरण : कोर्ट में सरेंडर करने वाले दो आरोपियों से पुलिस ने की बरामदगी

Wed, 26 Mar 2025 01:12 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद Updated Wed, 26 Mar 2025 01:12 AM IST
विज्ञापन
Fake English liquor case: Police recovered it from two accused who surrendered in the court
कांठ। नकली अंग्रेजी शराब बनाने की फैक्टरी संचालित और शराब की तस्करी करने के मामले में पुलिस ने कोर्ट में सरेंडर करने वाले दो आरोपियों को सात घंटे की रिमांड पर लेकर उनसे दो कारें, नकली अंग्रेजी शराब और शराब बनाने में इस्तेमाल किया जाने वाला केमिकल बरामद किया है।
विज्ञापन


छह मार्च को पुलिस, आबकारी विभाग और एसओजी की टीम ने कांठ क्षेत्र में कांवड़ पथ मार्ग स्थित गांव मुजफ्फरपुर टांडा से पहले बंद पड़े एक मधुमक्खी पालन फॉर्म में छापा मारकर यहां संचालित नकली अंग्रेजी शराब की अवैध फैक्टरी से मौके से भारी मात्रा में नकली अंग्रेजी शराब, मशीनें, ब्रांडेड कंपनियों के रैपर, स्टीकर, शराब बनाने के उपकरण, केमिकल आदि भी बरामद किए थे। मौके से मोहित कुमार निवासी बेरखेड़ा भिबारा थाना स्योहारा जिला बिजनौर को पकड़ा था, उससे पूछताछ में अर्पित कुमार, अनुराग चौहान, सुभाषचंद्र, मनोज कुमार चौहान, हेमंत उर्फ छोटू और अजय सैनी के नाम भी प्रकाश में आए थे, जिस पर पुलिस ने सुभाषचंद्र को उसके घर से नकली अंग्रेजी शराब की 40 पेटियों के साथ पकड़ा था। इस मामले में जांच होने पर कई अन्य लोगों के भी नाम प्रकाश में आए थे। पुलिस मोहित, सुभाषचंद्र, ओमवीर सिंह, आलोक और देवेंद्र को जेल भेज दिया था। जबकि अनुराग चौहान और अर्पित कुमार ने कई दिन के बाद स्वयं ही कोर्ट में सरेंडर कर दिया था। इस पूरे प्रकरण की विवेचना भी एसएसपी ने कांठ पुलिस से लेकर डिलारी पुलिस को सौंप दी थी। मंगलवार को इस मामले में डिलारी थाना प्रभारी निरीक्षक योगेंद्र कुमार सिंह ने कोर्ट में सरेंडर करने वाले अनुराग चौहान और अर्पित कुमार की सात घंटे की रिमांड लेकर दोनों से वारदात में इस्तेमाल दो कारें और नकली अंग्रेजी शराब की पांच पेटियां व शराब बनाने की कैमिकल इस्तेमाल किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed