विदेशियों पर नजर, घूम रहे जासूस
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खुफिया एजेंसियों ने भी सर्कुलर जारी किया कि विदेशी लोगों को ठहराने वाले इसकी जानकारी पुलिस को दें। अगर सर्च ऑपरेशन में कहीं कोई संदिग्ध व्यक्ति मिला तो उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। गली मोहल्लों में पुलिस के जासूस घूम रहे हैं और लोगों के बीच जाकर जानकारियां जुटा रहे हैं।
मुरादाबाद मंडल में पहले भी आतंकवादी और उनसे संपर्क रखने वाले संदिग्ध लोग पकड़े जाते रहे हैं। कहीं कोई आतंकी घटना होती है तो मुरादाबाद खुफिया एजेंसियों के रडार आ जाता है। यहां एटीएस और अन्य एजेंसियां कई कई दिन तक डेरा डाले रहती हैं।
पीकेओ में घुसकर भारतीय सेना की सर्जिकल स्टाइक के बाद तो पूरे देश में हाई अलर्ट जारी है। वेस्ट यूपी के अन्य शहरों के साथ ही मुरादाबाद में विदेशियों की निगरानी की जा रही है।
खुफिया तंत्र ने सर्कुलर जारी किया है कि जिले में कहीं किसी के मकान या होटल, ढाबे व रेस्टोरेंट में कोई संदिग्ध व्यक्ति या विदेशी शख्स ठहरे हुए हैं तो उसकी जानकारी स्थानीय पुलिस को दें। सर्च ऑपरेशन में अगर कहीं कोई संदिग्ध या विदेशी व्यक्ति मिला तो उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। इसके अलावा पुलिस के जासूस शहर में घूस कर पल पल की जानकारियाें जुटा रहे हैं।