फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Eye department of district hospital with the help of attachment

अटैचमेंट के सहारे जिला अस्पताल का आई डिपार्टमेंट

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 28 Jun 2021 01:18 AM IST
विज्ञापन
Eye department of district hospital with the help of attachment
मुरादाबाद। जिला अस्पताल का नेत्र विभाग अटैचमेंट के सहारे चल रहा है। अटैचमेंट निरस्त कर मूल तैनाती के फरमान के बाद आने वाले दिनों में आई डिपार्टमेंट पर ताला लटक सकता है। वजह साफ है, जिला अस्पताल के दो आई सर्जनों में से एक को कार्यमुक्त कर दिया गया है, जबकि तीस जून तक दूसरे कार्यमुक्त किया जा सकता है। ऐसे में आंख के मरीजों को मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है।
विज्ञापन

जिला अस्पताल में अटैचमेंट के जरिए दो आई सर्जनों की तैनाती थी। इसमें आई सर्जन डा. एक्यू अंसारी मूल तैनाती संभल और डा. तेज सिंह की रामपुर है। पिछले दिनों शासन ने डाक्टरों के संबद्धता निरस्त करने के आदेश दिए थे। इसके चलते इस महीने डा. एक्यू अंसारी को संभल के लिए कार्यमुक्त कर दिया गया। वहीं तीस जून तक डा. तेज सिंह को भी रामपुर के लिए कार्यमुक्त किया जा सकता है। ऐसे में जिला अस्पताल में आंखों का कोई डाक्टर नहीं बचेगा। जिला अस्पताल के चिकित्सा अधीक्षक डा. राजेंद्र कुमार ने बताया कि डा. एक्यू अंसारी को कार्यमुक्त कर दिया गया है। उनकी जगह अभी किसी आई सर्जन की तैनाती नहीं हुई है। अगर डा. तेज सिंह को भी कार्यमुक्त कर दिया तो आई डिपार्टमेंट की सेवाएं ठप हो जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed