फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Exporters will get subsidy on bank loan again

बैंक ऋण पर निर्यातकों को फिर मिलेगी सब्सिडी

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 09 Mar 2022 01:08 AM IST
विज्ञापन
Exporters will get subsidy on bank loan again
मुरादाबाद। कच्चे माल और पेट्रोल डीजल की बढ़ती कीमतों के बीच निर्यातकों के लिए राहत भरी खबर है। तीस सितंबर 2021 से बंद इंटरेस्ट इक्विलाइजेशन स्कीम (आईईएस) फिर से शुरू कर दी गई। इसके तहत निर्यातकों को बैंक ऋण पर तीन प्रतिशत सब्सिडी मिलेगी। इसका सीधा फायदा जिले के करीब 2500 निर्यातकों को मिलेगा। हालांकि पहले पांच फीसदी सब्सिडी मिलती थी।
विज्ञापन

निर्यात के लिए बैंकों से ऋण लेने पर निर्यातकों को केंद्र सरकार की ओर से इंटरेस्ट इक्विलाइजेशन स्कीम के तहत पांच प्रतिशत की सब्सिडी दी जाती थी। लेकिन सरकार ने 30 सितंबर 2021 को इस स्कीम को बंद दिया। इससे निर्यातकों को झटका लगा। उन पर ऋण का बोझ बढ़ गया। जिसे लेकर निर्यातकों में रोष बढ़ रहा था। इस स्कीम को दोबारा से शुरू कराने के लिए ईपीसीएच के चेयरमैन राजकुमार मल्होत्रा, डीजी डॉ. राकेश कुमार और मुरादाबाद हैंडीक्राफ्ट्स एक्सपोर्टर्स एसोसिएशन के महासचिव अवधेश अग्रवाल ने राज्यसभा सांसद जफर इस्लाम के साथ केंद्रीय वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण से भी मुलाकात की थी। निर्यातकों की समस्या उनके सामने रखी थी। जिसपर केंद्रीय वित्तमंत्री ने इस स्कीम को फिर शुरू करने का आश्वासन दिया था। मंगलवार को आरबीआई ने इस स्कीम को पुन: एक अक्तूबर 2021 से चालू कर 31 मार्च 2024 तक के लिए तीन फीसदी की दर से हस्तशिल्प व अन्य निर्यात पर बहाल कर निर्यातकों को बड़ी राहत दी है।
विज्ञापन

- तीस सितंबर 2021 को इंटरेस्ट इक्विलाइजेशन स्कीम खत्म कर दी गई थी। इससे निर्यातकों पर आर्थिक बोझ बढ़ गया था। लेकिन अब इस स्कीम को फिर शुरू कर दिया गया है। वह भी एक अक्तूबर 2021 से लागू किया गया है। इसका लाभ जिले के करीब 2500 निर्यातकों को सीधे तौर पर मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

- अवधेश अग्रवाल, महासचिव, मुरादाबाद हैंडीक्राफ्ट्स एक्सपोर्टर्स एसोसिएशन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed