फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Exporters received awards along with orders in the fair

Moradabad News: मेले में ऑर्डर के साथ निर्यातकों को मिले पुरस्कार

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 21 Oct 2024 05:56 AM IST
विज्ञापन
Exporters received awards along with orders in the fair
मुरादाबाद। ग्रेटर नोएडा में चल रहे पांच दिवसीय आईएचजीएफ दिल्ली मेले का रविवार को समापन हो गया। मेले में सर्वश्रेष्ठ डिजायन प्रदर्शन के लिए सांसद इमरान मसूद ने जिले के पांच निर्यातकों को अजय शंकर मेमोरियल और एक निर्यातक को पीएन पुरी अवार्ड से सम्मानित किया।
विज्ञापन

आईएचजीएफ मेले के समापन समारोह में अजय शंकर मेमोरियल अवार्ड राधिका इंटरनेशनल के राजन पुरी, मलहोत्रा हैंडीक्राफ्ट्स के मानव मलहोत्रा और डिजाइन इंडिया के अनुभव व रजत को स्वर्ण पदक से सम्मानित किया गया। वहीं इंडिया इंटरनेशनल लेगेसी के आश्रई चोपड़ा, एसएस आईएनसी के आकाश अग्रवाल को रजत पदक से सम्मानित किया गया। इसके अलावा पीएन पुरी मेमोरियल अवार्ड में ग्लिम्पसेस लाइफस्टाइल के गौरव अग्रवाल को कांस्य पदक से सम्मानित किया गया। निर्यातकों का कहना है कि यूएस, यूके, दुबई, टर्की, कजाकिस्तान समेत अन्य देशों के ग्राहकों ने उनके हस्तशिल्प उत्पाद की पूछताछ की। उन्हें मेले में हस्तशिल्प उत्पादों के सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन के लिए सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

ईपीसीएच अध्यक्ष दिलीप वैद ने बताया कि मेले में लगे उत्पादों से खरीदार प्रसन्न दिखे। खरीदारों ने प्रदर्शित शिल्प, होम डेकोर, फर्नीचर, फर्निशिंग, हस्तनिर्मित कपड़े, पौटपोरी, प्राकृतिक फाइबर उत्पाद, हस्तनिर्मित फैशन आभूषण और एसेसरीज की समकालीन और स्टाइलिश रेंज की सराहना की। सभी आइटम वर्तमान और उभरते अंतरराष्ट्रीय बाजार में रुझानों के हिसाब से ही बनाए गए हैं, जिससे उनकी मांग बढ़ रही है। ईपीसीएच के महानिदेशक डॉ. राकेश कुमार ने बताया कि आयातकों, थोक विक्रेताओं, सोर्सिंग एजेंटों और खुदरा संस्थाओं के सदस्यों ने मेले में उत्पादों की पूछताछ की और ऑर्डर फाइनल करने के लिए सैंपल जुटाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

00
यह रहे मौजूद
- इस मौके पर विधान परिषद सदस्य शाहनवाज खान, ईपीसीएच अध्यक्ष दिलीप वैद, ईपीसीएच के मुख्य संरक्षक और सलाहकार डॉ. राकेश कुमार, मेला स्वागत समिति के अध्यक्ष गिरीश अग्रवाल, ईपीसीएच उपाध्यक्ष डॉ. नीरज खन्ना, ईपीसीएच द्वितीय उपाध्यक्ष सागर मेहता, रवि पासी, अवधेश अग्रवाल, अरशद मीर, नावेदुर्रहमान मौजूद रहे।
00
निर्यातक बोले
- मेले में पिछले दो मेले से अधिक विदेशी ग्राहक आए। होम डेकोर के सबसे अधिक ऑर्डर मिलने की संभावना है, क्योंकि मेले में सबसे अधिक इसकी पूछताछ हुई है। कई ग्राहकों ने कुछ निर्यातकों को ऑर्डर भी दिए।- नजमुल इस्लाम, संरक्षक, ईपीसीएच

- मेरे स्टॉल पर अमेरिका, जापान समेत कई देशों के 50 से अधिक ग्राहक आए। करीब 10 से 15 ग्राहकों ने ऑर्डर दिया है। बाकी से ऑर्डर मिलने बाकी हैं। हालांकि ग्राहकों ने एल्यूमिनियम और लकड़ी के उत्पाद का सैंपल लिया है। - अमित चौधरी, डायरेक्टर, आईकॉन इंटरनेशनल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed