फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Exporters met Yogi on the issue of tariff, appealed for relief package

Moradabad News: टैरिफ के मुद्दे पर योगी से मिले निर्यातक, राहत पैकेज की अपील

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 28 Aug 2025 02:45 AM IST
विज्ञापन
Exporters met Yogi on the issue of tariff, appealed for relief package
मुरादाबाद। हस्तशिल्प निर्यात संवर्धन परिषद के प्रतिनिधि मंडल ने बुधवार को लखनऊ में सीएम योगी आदित्यनाथ से मुलाकात की। ईपीसीएच के अध्यक्ष नीरज खन्ना, कार्यकारी निदेशक आरके वर्मा और मुख्य संयोजक अवधेश अग्रवाल ने टैरिफ पर सरकार से राहत पैकेज की अपील की। निर्यातकों के मुताबिक मुख्यमंत्री ने एमएसएमई सचिव को निर्देश दिया कि राज्य सरकार की ओर से मिलने वाले रियायतों पर विमर्श के लिए बैठक बुलाए जाए। साथ ही केंद्र सरकार से जुड़े मुद्दे फौरन दिल्ली भेजने के लिए कहा। केंद्र सरकार से इंट्रेस्ट सब्सिडी, इनकम टैक्स में छूट, टैरिफ के नुकसान में 30 प्रतिशत सब्सिडी की मांग की है। राज्य सरकार द्वारा निर्यातकों को दिए जाने वाले अनुदान जैसे फेयर सब्सिडी, केटलॉग निर्माण, कंटेनर भाड़े की सब्सिडी को दोगुना करने की अपील की है। फेयर में स्टॉल लगाने के लिए भी सब्सिडी मांगी गई है। ईपीसीएच के सीओए अवधेश अग्रवाल ने कहा कि मुख्यमंत्री ने बुधवार शाम को ही एमएसएमई विभाग की बैठक बुला कर इन मुद्दों पर चर्चा करने का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि टैरिफ के कारण सामने आने वाली समस्याओं पर सरकार निर्यातकों के साथ है।
विज्ञापन

00

स्थानीय समस्याएं दूर नहीं हुईं तो निर्यातकों से दोबारा मिलेंगे सीएम
ईपीसीएच के अध्यक्ष नीर खन्ना ने कहा कि उन्होंने सीएम के सामने मुरादाबाद जिले में निर्यातकों के सामने आ रही समस्याओं को भी रखा। इसमें नगर निगम द्वारा मनमाने ढंग से लगाया गया हाउस टैक्स और वाटर टैक्स शामिल हैं। प्रदूषण विभाग, जीएसटी, श्रम विभाग द्वारा फैक्टरियों में हस्तक्षेप आदि की समस्याओं को रखा गया। सीएम ने कहा कि मुरादाबाद के अधिकारियों से अपनी समस्याओं के विषय में मिलकर बात करें और फिर भी समाधान न हो तब अगले महीने लखनऊ आकर मिलें।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed