फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Exporters made the MHEA building an issue along with the elections.

Moradabad News: निर्यातकों ने चुनाव के साथ-साथ एमएचईए भवन को भी बनाया मुद्दा

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 05 May 2026 02:43 AM IST
विज्ञापन
Exporters made the MHEA building an issue along with the elections.
मुरादाबाद। मुरादाबाद हैंडीक्राफ्ट्स एक्सपोर्टर्स एसोसिएशन (एमएचईए) पदाधिकारियों के रुख से असंतुष्ट निर्यातकों ने संगठन का चुनाव दो साल में नहीं कराने के साथ एसोसिएशन के आफिस को भी मुद्दा बना लिया है। वे सवाल उठा रहे हैं कि दिल्ली रोड स्थित एमएचईए का भवन बनाने में लाखों खर्च हुए थे। फिर भी इसका इस्तेमाल न करके संगठन की गतिविधियां महंगे होटलों में कराते हुए सदस्यों पर अनावश्यक खर्च का दबाव बढ़ाया जा रहा है। संगठन के आफिस के रखरखाव पर पांच साल में 15 से 17 लाख रुपये खर्च के बाद उसकी क्या उपयोगिता है।
विज्ञापन

अभी हाल ही में कांठ रोड स्थित एक रेस्टोरेंट में हुई एमएचईए की एनुअल जनरल मीटिंग (एजीएम) में असंतुष्ट निर्यातकों ने एमएचईए का चुनाव दो साल में नहीं कराने का मुद्दा उठाया था। साथ ही बाउंसर बुलाए जाने पर आपत्ति की थी। अब निर्यातक एमएचईए भवन (एसोसिएशन के आफिस) की उपयोगिता न होने और चुनाव से जुड़े बाईलॉज नहीं देने को भी मुद्दा बना रहे हैं। एमएचईए के एग्जीक्यूटिव मेंबर काजी शौकत हुसैन का कहना है कि नया मुरादाबाद में एमएचईए का भवन 2019 में लाखों के खर्च से तैयार हुआ था। हर साल इस भवन के रखरखाव पर लाखों रुपये खर्च किए जा रहे हैं। करीब छह साल बीत गए लेकिन अब तक इस भवन का इस्तेमाल नहीं किया गया। उनका कहना है कि चुनाव की अवधि पर बाईलॉज का हवाला देने वाले पदाधिकारी इसकी कॉपी नहीं दे रहे।
विज्ञापन

निर्यातक नदीम खान ने भी एमएचईए भवन के खर्च का हवाला देते हुए कहा कि लाखों रुपये खर्च कर किसी रेस्टोरेंट में एजीएम क्यों कराई गई। रेस्टोरेंट में एजीएम कराकर संगठन और सदस्यों की खासी बड़ी रकम बर्बाद की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

दूसरी ओर एमएचईए के संरक्षक नजमुल इस्लाम का कहना है कि भवन में दो कमरे हैं। एक कमरे में 200 लोगों के बैठने की व्यवस्था नहीं है। इसलिए एजीएम रेस्टोरेंट में करवाई। उन्होंने माना कि इस भवन के रखरखाव पर पांच साल में 15 से 17 लाख रुपये खर्च हो चुके हैं। एमएचईए के अध्यक्ष नावेद उर रहमान ने कहा कि आफिस के भवन में अभी हर तरह की सुविधा नहीं है। एसी, कुर्सियां, जनरेटर समेत अन्य कुछ सुविधा उपलब्ध कराना बाकी है। एक साथ 250 से 300 लोगों के बैठने की जगह न होने से एजीएम के लिए रेस्टोरेंट चुनना पड़ा। जहां तक बाईलॉज की बात है तो संगठन का कोई भी सदस्य ई-मेल करे। उसे उसी दिन बाईलॉज उपलब्ध करा दिए जाएंगे। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed