{"_id":"58b5e8eb4f1c1b965e831c1b","slug":"exporter-land-ceiling-and-plotting","type":"story","status":"publish","title_hn":"एक्सपोर्टर की जमीन पर कब्जा करके सीलिंग लैंड प्लाटिंग ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एक्सपोर्टर की जमीन पर कब्जा करके सीलिंग लैंड प्लाटिंग
ब्यूरो/अमर उजाला/मुरादाबाद
Updated Wed, 01 Mar 2017 02:47 AM IST
विज्ञापन
जमीन
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चुनावी सीजन में कुछ दिन की खामोशी के बाद एक बार फिर नेता गैंग के कारनामे सामने आने लगे हैं। नेता गैंग ने इस बार अफसरों की शह पर लाकड़ी बाईपास पर स्थित सीलिंग की लैंड में प्लाटिंग की तैयारी की है। सीलिंग की यह जमीन मुख्य मार्ग से थोड़ी हटकर है, जिस तक कोई सीधा रास्ता नहीं जाता।
लिहाजा नेता गैंग ने फ्रंट पर आ रही एक निर्यातक की जमीन पर रातोंरात कब्जा करके सड़क बनाने की कोशिश की। सड़क बनानी भी शुरू कर दी। निर्यातक ने बमुश्किल हाईकोर्ट के आदेश का सहारा लेकर सड़क निर्माण रुकवाया है।
लाकड़ी बाईपास पर लाकड़ी पुलिस चौकी से बमुश्किल दो सौ मीटर आगे निर्यातक पवन कोठीवाल और उनके भाई पराग कोठीवाल की करीब दस बीघा जमीन सड़क के एकदम किनारे है। इस जमीन के पीछे सीलिंग की लैंड है। जो इस वक्त खाली पड़ी है। सीलिंग की इसी जमीन पर नेता गैंग प्लाटिंग करना चाहता है।
विज्ञापन
अफसरों की सरपरस्ती में गैंग ने यहां प्लाटिंग का काम शुरू भी कर दिया है। लेकिन नेता गैंग की सबसे बड़ी दिक्कत यह है कि जिस सरकारी जमीन पर वह कब्जा करके प्लाटिंग कर रहा है, उस तक पहुंचने के लिए कोई सीधा रास्ता नहीं है।
सीलिंग लैंड और सड़क के बीच में जीएन हैंडीक्राफ्ट के मालिक निर्यातक पवन कोठीवाल और उनके भाई पराग कोठीवाल की जमीन है। करीब दस दिन पहले इस जमीन पर नेता गैंग ने रातोंरात कब्जा करके सड़क बनानी शुरू कर दी। नेता गैंग में शहर के कुछ दबंग नेताओं के साथ ही तहसील के छोटे - बड़े ओहदेदार और कुछेक पुलिस - प्रशासनिक अफसर भी शामिल हैं।
लिहाजा बेखौफ नेता गैंग पहले भी शहर में तमाम निजी और सरकारी जमीनों पर कब्जा कर चुका है। यही वजह है कि निर्यातक ने जब अपनी जमीन पर कब्जे का विरोध किया तो उन्हें भी धमकियां दी गईं।
बहरहाल हाईकोर्ट का सहारा लेकर निर्यातक ने फिलहाल सड़क का निर्माण रुकवा दिया है। चौकी इंचार्ज लाकड़ी मनोज कुमार ने बताया कि शिकायत पर सड़क निर्माण का काम रुकवा दिया है। तहसील की टीम भी मौके पर आई थी।