{"_id":"5feba0658ebc3e3eb42f343b","slug":"export-stop-to-europ-city-news-mbd374340134","type":"story","status":"publish","title_hn":"सार्क कोव-2 : यूरोपीय देशों को होने वाला निर्यात रुका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सार्क कोव-2 : यूरोपीय देशों को होने वाला निर्यात रुका
विज्ञापन
मुरादाबाद। यूरोपीय देशों में कोरोना ने ऐसा कहर बरपाया कि वहां पूरी तरह लॉक डाउन कर दिया गया है, जिसका सबसे ज्यादा असर निर्यातकों पर पड़ा है। इन देशों में 15 नवंबर से ही बाजार बंद होने से निर्यातकों का नवंबर से ही आर्डर रोक दिया गया है। निर्यातकों का कहना है कि यूके में तो कर्फ्यू जैसी स्थिति है। इससे जब वहां बिक्री ही नहीं हो रही है तो मॉल रोका जाना स्वाभाविक है। फिलहाल उन्हें उम्मीद है कि स्थिति सामान्य होते ही रुका हुआ आर्डर मंगा लिया जाएगा। निर्यातक यह भी कहते हैं कि कोरोना को अपने यहां कोई परवाह न की जा रही हो और लोग बाजारों में खुलकर निकल रहे हैं। सोशल डिस्टेंसिंग का अधिकांश स्थानों पर पालन नहीं हो रहा है, लेकिन यूरोपीय देशों में कोरोना की नई स्ट्रेन से लोग खौफजदा हैं।
बाजार उबरने से पहले ही फिर रुक गया
मुरादाबाद हैंडीक्राफ्ट्स एक्सपोर्ट्स एसोएिएशन के सेंट्रल रीजनल कोऑर्डिनेटर अवधेश अग्रवाल ने कहा है कि अनलॉक के बाद बाजार धीरे-धीरे उबरने लगा था, लेकिन कोरोना की नई स्ट्रेन के कारण फिर से सबकुछ रुक गया है। निर्यात करने के लिए माल लगा है, लेकिन यूरोपीय देशों में बाजार बंद होने के कारण आर्डर रोक दिए गए हैं। इंग्लैंड में तो हालात और खराब हैं। इसके चलती फरवरी तक के ऑर्डर अभी से रोक दिए गए हैं। इससे लगता है कि अगले तीन महीने तक निर्यात प्रभावित रहेगा।
फिलहाल निर्यात बंद, लेकिन सामान्य होगी स्थिति
लघु उद्योग भारती के अध्यक्ष अंशुल अग्रवाल का कहना है कि नई स्ट्रेन के कारण यूरोप और कनाडा के बाजार 15 नवंबर से बंद हैं। वहीं लंदन, पुर्तगाल, फ्रांस, ब्रिटेन, बेल्जियम आदि देशों में पूरी तरह से लॉकडाउन है, जिसके कारण यहां से निर्यात फिलहाल बंद हो गया है, लेकिन वहां स्थिति सामान्य होते ही माल जाएगा। फिलहाल वर्ष 2020 में नुकसान ही होता रहा है और 2021 में भी सुधार की उम्मीद नहीं दिख रही है।