{"_id":"571f03404f1c1bed50a91d56","slug":"expired-namkeen","type":"story","status":"publish","title_hn":"खराब नमकीन पैक कर बेच रहे थे, चार गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खराब नमकीन पैक कर बेच रहे थे, चार गिरफ्तार
ब्यूरो/अमर उजाला/मुरादाबाद
Updated Tue, 26 Apr 2016 11:32 AM IST
विज्ञापन
नमकीन फैक्ट्री पकड़ी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कटघर थानाक्षेत्र के पंडित नगला के एक घर में चल रही नमकीन और बिस्किट फैक्ट्री पकड़ी गई है। पुलिस ने यहां से कई नामी कपंनियों का भारी मात्रा में एक्सपायर माल बरामद किया है। ये माल नोएडा और दिल्ली से लाया जाता था और फैक्ट्री में पेकिंग खोलकर माल को बाजार में बेचवा दिया जाता था। या फिर एक्सपायर डेट को खरोच दी जाती थी। पुलिस ने फैक्ट्री मालिक समेत चार लोगों को गिरफ्तार किया है। जबकि फैक्ट्री पर सील लगा दी गई है।
ये अवैध फैक्ट्री पंडित नगला निवासी जुल्फिकार पुत्र सरदार अली के मकान में चल रही थी। जिसे बरेली जनपद के सिरौली थाना क्षेत्र में गांव केसरपुर निवासी वाहिद पुत्र महबूब चला रहा था। सोमवार दोपहर सीओ कटघर महेश कुमार और एसओ आेंकार सिंह ने पुलिस और खाद्य विभाग की टीम को साथ लेकर फैक्ट्री पर छापा मार दिया। गोदाम में नामी कंपनियों की नमकीन और बिस्किट का माल भरा हुआ था।
ये सभी माल एक्सपायर था। पुलिस ने मौके से जुल्फिकार, वाहिद और दो कर्मचारियों इरशाद निवासी शाहबाद रामपुर और शाहिद निवासी सिरौली को पकड़ लिया। पूछताछ में पकड़े गए आरोपियों ने बताया कि नोएडा और दिल्ली से एक्सपायर माल लेकर आते थे। कुछ माल को खोलकर बेचते थे, जबकि कुछ माल से एक्सपायर डेट खरोंच देते थे। इसके अलावा इन्होंने डिवास नाम से अपनी एक कंपनी बना रखी थी। जिसमें एक्सपायर बिस्किट को पेक करते थे। पुलिस ने आरोपियाें के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
मंडल भर में बेच रहे थे एक्सपायर माल- मुरादाबाद। पकड़े गए आरोपियों ने बताया कि वह एक्सपायर माल को तीन तरीको से बेचते थे। एक तो माल को खोलकर बेचा जाता था। दूसरा एक्सपायर डेट खरोंच दिया करते थे। इसके अलावा इन्होंने अपनी एक कंपनी भी बना ली थी। जिसकी पेकिंग में एक्सपायर माल रखते थे। मुरादाबाद, संभल, चंदौसी, बहजोई, रामपुर, अमरोहा, ठाकुरद्वारा, भोजपुर, कांठ और बिजनौर तक इस माल की सप्लाई की जा रही थी। आरोपियों ने बताया कि इस माल को ऐसे इलाकों में बेचा जाता था। जहां के लोग सस्ता माल खरीदते हैं और उन्होंने असली नकली की जानकारी भी कम हो।