फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Excitement is at its peak, Pitalnagari's camp on the banks of Sangam

Moradabad News: उत्साह चरम पर, संगम तट पर पीतलनगरी का डेरा

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 16 Jan 2025 02:21 AM IST
विज्ञापन
Excitement is at its peak, Pitalnagari's camp on the banks of Sangam
मुरादाबाद। प्रयागराज महाकुंभ को लेकर शहरवासियों में जबरदस्त उत्साह है। भव्य और दिव्य महाकुंभ में विभिन्न अखाड़ों के महामंडलेश्वर, साधु-संतों के दर्शनों और संंगम में डुबकी लगाने के पलों को यादगार बनाने के लिए शहर से लोग प्रयागराज पहुंच चुके हैं। डेरों के अलावा अन्य स्थानों पर रुके हुए हैं। उनका कहना है कि यहां के अलौकिक दृश्य अद्भुत हैं।
विज्ञापन

सिविल लाइंस निवासी गायत्री सिंह अपने परिवार के साथ कुंभ गई हैं। उन्होंने बताया कि कुंभ में जिधर भी नजर घुमाओ सिर्फ भगवा ही नजर आ रहा है। कहीं मंत्रोच्चारण हो रहा है तो कहीं भजन गूंज रहे हैं। शिविरों की बहुत अच्छी व्यवस्था है। बहुत से लोग भक्ति में डूबकर संगम की रेती का आनंद ले रहे हैं। ऐसा लग रहा है, जैसे किसी दूसरी दुनिया में आ गए हैं। अंतरराष्ट्रीय हिंदू परिषद के महानगर अध्यक्ष सुरेश कुमार गुप्ता ने बताया कि हमारे शिविर से घाट डेढ़ किलोमीटर दूर है। जगह-जगह अनेक संतों की ओर से प्रवचन किए जा रहे हैं। संस्थाओं के माध्यम से ही नहीं, बल्कि व्यक्तिगत माध्यम से भी लोग यहां पर श्रद्धालुओं की सेवा कर रहे हैं।
विज्ञापन

हर तरफ आस्था की बयार : तपोनिधि पंचायती निरंजनी श्री आनंद अखाड़ा के महामंडलेश्वर स्वामी संजय नंद गिरी महाराज ने कहा कि एक जनवरी से ही हम प्रयागराज में हैं। चार, छह, आठ जनवरी की पेशवाई थी। मुरादाबाद से हमारे अखाड़े के करीब 60 श्रद्धालु कुंभ आ चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

श्री महाकालेश्वर बालाजी धाम मंदिर सेवादार आराधना ने बताया कि चारों ओर भीड़ ही भीड़ नजर आ रही है। हर व्यक्ति आस्था की डुबकी लगाने को तैयार है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed