फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Ex-servicemen raised their problems and raised questions on government policies.

Moradabad News: पूर्व सैनिकों रखीं समस्याएं, सरकार की नीतियों पर उठाए सवाल

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 08 Jun 2026 02:16 AM IST
विज्ञापन
Ex-servicemen raised their problems and raised questions on government policies.
मुरादाबाद। समाजवादी पार्टी के सैनिक प्रकोष्ठ का मंडलीय सम्मेलन रविवार को दिल्ली रोड स्थित बुद्धि विहार के एक बैंक्वेट हॉल में हुआ। इसमें पूर्व सैनिकों ने एकजुट होकर अपनी समस्याएं उठाईं। केंद्र व प्रदेश सरकार की नीतियों पर सवाल खड़े किए। सम्मेलन में बड़ी संख्या में पूर्व सैनिक और सपा कार्यकर्ता शामिल हुए।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि सपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता एवं सैनिक प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष कर्नल शरद शरण ने कहा कि सैनिक सम्मान के साथ जीवन जीता है और उसकी समस्याओं के समाधान के लिए संगठित संघर्ष जरूरी है। आरोप लगाया कि वर्तमान सरकार सैनिकों और आम लोगों की अपेक्षाओं पर खरी नहीं उतरी है। उन्होंने कहा कि सपा की सरकार बनने पर वर्दीधारियों और पूर्व सैनिकों की समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर समाधान कराया जाएगा।
विज्ञापन

सम्मेलन की अध्यक्षता सपा जिलाध्यक्ष जयवीर सिंह यादव ने की। उन्होंने कहा कि समाज का हर वर्ग वर्तमान सरकार से परेशान है और बदलाव की जरूरत महसूस कर रहा है। उन्होंने पूर्व सैनिकों से संगठन को मजबूत करने का आह्वान किया। कार्यक्रम का आयोजन सैनिक प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष प्रदीप कुमार यादव ने किया, जबकि संचालन जिला प्रवक्ता धर्मेंद्र यादव ने किया। सम्मेलन में मंडल के विभिन्न जिलों से आए पदाधिकारियों और पूर्व सैनिकों ने भी विचार रखे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed