फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   ex Inspector wife and Maid killed by hammer in chandausi

इंस्पेक्टर की पत्नी, देवर और नौकरानी की नृशंस हत्या, हथौड़े से सिर कुचलकर मारा

Sat, 19 Jan 2019 02:58 AM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंदौसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंदौसी Published by: Vikas Kumar Updated Sat, 19 Jan 2019 02:58 AM IST
विज्ञापन
ex Inspector wife and Maid killed by hammer in chandausi
घटनास्थल पर पहुंची पुलिस की टीम - फोटो : ANI

चंदौसी में रोडवेज बस अड्डे से सटी तेगबहादुर कॉलोनी में एक पूर्व पुलिस इंस्पेक्टर की वृद्ध पत्नी, देवर और 20 वर्षीय नौकरानी की घर के भीतर हथौड़े से सिर कुचलकर नृशंस हत्या कर दी गई। तीनों के रक्तरंजित शव शुक्रवार शाम को घर में पड़े मिले। कातिलों ने नौकरानी का गला भी काटा है। हत्याकांड का पता तब चला जब तीन दिन तक मां का फोन नहीं उठने पर इंस्पेक्टर की बेटी ने रिश्तेदार को फोन किया। रिश्तेदार घर पहुंचा तो दरवाजा खुला था और तीनों के शव घर के अंदर पड़े थे। दुस्साहसिक वारदात से शहर में सनसनी फैल गई। पुलिस मौका ए वारदात का निरीक्षण का हत्याकांड की वजह पता करने की कोशिशों में जुटी थी।

विज्ञापन


चंदौसी के रहने वाले सत्यपाल सिंह पुलिस विभाग में इंस्पेक्टर थे। वर्ष 1982 में रामपुर में तैनाती के दौरान उनकी मौत हो गई थी। उनकी पत्नी संतोष सिंह (70) अपने ममेरे देवर केसर सिंह (60) और 20 वर्षीय नौकरानी के साथ तेग बहादुर कॉलोनी में अपने घर रहती थीं। संतोष की बेटी रश्मि सिंह बाहर रहती हैं। रश्मि हर रोज अपनी मां से फोन पर बात करती थीं। लेकिन पिछले तीन दिन से उनकी मां का फोन नहीं उठ रहा था। जब शुक्रवार को लगातार तीसरे दिन भी मां से बात नहीं हुई तो रश्मि को फिक्र हुई और उन्होंने चंदौसी में ही रहने वाले अपने रिश्तेदार राजेंद्र सिंह को फोन कर घर भेजा। 
विज्ञापन


शुक्रवार शाम राजेंद्र तेगबहादुर कॉलोनी में संतोष सिंह के घर पहुंचे तो घर का दरवाजा खुला था। अंदर जाकर उन्होंने देखा तो दरवाजे के पास फर्श पर केसर सिंह का रक्तरंजित शव पड़ा था। पास में खून से सना हथौड़ा भी पड़ा हुआ था। घबराए राजेंद्र ने अंदर जाकर देखा तो कमरे में विस्तर पर संतोष सिंह का खून से सना शव पड़ा था। उनके भी सिर पर हथौड़े जैसी चीज से वार किया गया था। दूसरे कमरे में नौकरानी का खून से सना और गला कटा शव पड़ा मिला। राजेंद्र ने तुरंत रश्मि और पुलिस को घटना की जानकारी दी। तीनों का खून फर्श पर बहकर सूख चुका था। जिससे पुलिस का मानना है कि तीनों की हत्या दो से तीन दिन पहले की गई है। हत्या के पीछे फिलहाल लूट को वजह माना जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed