फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   even after death pension was going to 699 women account

मृत्यु के बाद भी 699 महिलाओं के खातों में जा रही थी विधवा पेंशन

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 11 Sep 2020 02:18 AM IST
विज्ञापन
even after death pension was going to 699 women account
मुरादाबाद। मृत्यु के बाद भी 699 निराश्रित महिलाओं की पेंशन उनके खातों में जा रही थी। प्रोबेशन विभाग द्वारा कराए गए सत्यापन में इसका खुलासा हुआ है। वहीं, 313 पेंशनर अपात्र मिलीं हैं। विभाग ने इन सभी की पेंशन को रोकते हुए संबंधित बैंकों से उनके बैंक खाते में बची पेंशन की रकम वापस मांगी है।
विज्ञापन

सरकार द्वारा ऐसी महिलाओं को निराश्रित महिला पेंशन दी जाती है जिनके पति की मृत्यु हो चुकी है। परिवार में उनका बेटा या कोई अन्य व्यक्ति भी उनकी देखभाल करने वाला नहीं होता। वह अकेली रहकर अपना गुजर बसर करती हैं। सरकार उन्हें 500 रुपये महीना यानी छह हजार रुपये सालाना विधवा पेंशन देती है। जनपद में प्रोबेशन विभाग द्वारा ऐसी 39 हजार 474 महिलाओं को पेंशन दी जा रही है। हर साल इन पेंशनर्स का सरकार द्वारा सत्यापन भी कराया जाता है। जनपद में वर्ष 2019-20 में दी गई पेंशन का जुलाई अगस्त के महीने में सत्यापन कराया गया। शहरी क्षेत्र में नगर निकाय और ग्रामीण क्षेत्र में ब्लॉक स्तर पर इनका सत्यापन कराया गया। सत्यापन रिपोर्ट से पता चला कि जिले में पेंशन पा रही 699 ऐसी महिलाएं थीं जिनकी मृत्यु हो चुकी थी, लेकिन इसके बाद भी उनके बैंक खातों में उनकी पेंशन जा रही थी। सत्यापन के दौरान खुलासा होने पर प्रोबेशन विभाग ने इन सभी की पेंशन पर रोक लगा दी है। संबंधित बैंकों को सूचना भेजकर इनके खातों में बची पेंशन की धनराशि लौटाने का अनुरोध किया है।
विज्ञापन

313 पेंशनर अपात्र मिलीं
सत्यापन के दौरान पता चला कि 313 अपात्र महिलाओं को भी पेंशन मिल रही थी। इनमें ऐसी महिलाएं थी जो पूर्व में पेंशन के लिए पात्र थी, लेकिन बाद में वह पात्रता के दायरे से बाहर आ गईं। इनमें ऐसी महिलाएं थीं जिन्होंने कोई रोजगार शुरू कर दिया या परिवार के किसी सदस्य ने आश्रय दे दिया हो। पेंशन की पात्रता के अनुसार पति की मृत्यु के बाद महिला का निराश्रित और बेरोजगार होना जरूरी होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोट
नियमानुसार लोगों को पेंशनर की मृत्यु होने की सूचना विभाग या बैंक में तुरंत देनी होती है। उनकी सूचना के आधार पर विभाग उनकी पेंशन रोक देता है , लेकिन बहुत से लोग इसकी सूचना नहीं देते। इसी वजह से सरकार हर साल पेंशन पाने वालों का सत्यापन कराता है। इसी सत्यापन में 699 मृतक और 313 अपात्र मिलीं हैं। इनकी पेंशन विभाग ने रोकते हुए संबंधित बैँकों से इनके बैँक खाते में बची पेंशन की धनराशि लौटाने को कहा है।
राजेश कुमार गुप्ता, जिला प्रोबेशन अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed