{"_id":"6afcc0c6f0c6ccf059033a30","slug":"ensure-there-is-no-negligence-in-the-electoral-roll-revision-process-sdm-bilari-news-c-277-1-smbd1007-116392-2026-11-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"मतदाता सूची के पुनरीक्षण कार्य में न हो कोई लापरवाही : एसडीएम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मतदाता सूची के पुनरीक्षण कार्य में न हो कोई लापरवाही : एसडीएम
Wed, 18 Nov 2026 02:31 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
Updated Wed, 18 Nov 2026 02:31 AM IST
विज्ञापन
कांठ। भारत निर्वाचन आयोग के निर्देश पर मंगलवार से शुरू हुए विधानसभा क्षेत्र स्तरीय मतदाता सूची के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण अभियान की सफलता के लिए तहसील सभागार में आयोजित की गई बूथ लेवल अधिकारियों की बैठक में निर्वाचन आयोग के द्वारा जारी गाइडलाइन और कार्यक्रम के बारे में बताया गया। साथ ही इस कार्य में किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरतने के लिए भी कहा गया।
बैठक में कांठ के एसडीएम/विधानसभा के निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी मयंक कुंडू ने सभी 459 बीएलओ को विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण अभियान के दौरान पंचायत और विधानसभा स्तरीय मतदाता सूची का सही तरह से मिलान करने, नए मतदाताओं का पंजीकरण और दस्तावेज की जांच, फार्म की हार्ड कॉपी और रिकॉर्ड का रखरखाव, नजरी नक्शा और कैड व्यू लेआउट, डुप्लीकेट वोटों की पहचान और रोकथाम, विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्य आदि के बारे में बताया।
उन्होंने कहा कि यह अभियान 16 दिसंबर तक चलेगा। इसमें डुप्लीकेट वोटों पर विशेष नजर रखते हुए उन्हें मतदाता सूची से बाहर किया जाए। इस दौरान वीआरसी निर्वाचन मोहम्मद यूसुफ ने निर्वाचन आयोग के द्वारा विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण अभियान के बारे में जारी गाइडलाइन के बारे में विस्तार से बताया। बैठक के दौरान सभी बीएलओ को आलेख्य मतदाता सूची, फार्म छह, सात और आठ के साथ ही सामग्री का वितरण किया गया। इस दौरान तहसीलदार कपिल कुमार आजाद, नायब तहसीलदार साक्षी यादव के साथ ही बीएलओ भुवनेश कुमारी, विजेंद्र बिश्नोई, जुल्फिकार अली, अनुज कुमार, मेघराज सिंह, अभिषेक कुमार, उदयवीर सिंह, मोहम्मद रिजवान, अकरम अली आदि सभी 459 बीएलओ मौजूद रहे।