फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   encrochment demolished near gurudara

बुलडोजर चला कर प्रशासन से गरूद्वारे के पास से हटाये बीस से ज्यादा दलित परिवार

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 03 Jun 2022 01:36 AM IST
विज्ञापन
encrochment demolished near gurudara
पाकबड़ा। दिल्ली रोड पर मझोला थाना के निकट स्थित गुरुद्वारे के निकट करीब 18 बीघा भूमि पर निर्माण कर रह रहे कई लोगों के भवन पर तहसील प्रशासन ने बुलडोजर चलाकर उन्हें ध्वस्त कर दिया। यहां रहने वाले लोगों ने संबंधित भूमि को अपनी बताते हुए प्रशासन पर बिना नोटिस ध्वस्तीकरण की कार्रवाई का आरोप लगाया है।
विज्ञापन

गुरुद्वारे के निकट स्थित भूमि पर पिछले कई सालों से कुछ लोग भवन आदि बनाकर वहां रह रहे थे। एसडीएम सदर प्रशांत तिवारी की अगुवाई में तहसील प्रशासन की एक टीम बृहस्पतिवार को बुलडोजर के साथ वहां पहुंची और वहां किए गए कई पक्के मकानों को ध्वस्त कर दिया। इस दौरान वहां रहने वाले परिवारों में अफरा-तफरी मच गई। वहां रहने वाले नानक सिंह, परमजीत सिंह, गुरवचन सिंह, गुरमीत सिंह, गुरविंर सिंह, जसवीर सिंह, गुरुनाम सिंह, मेहर सिंह, रंजीत सिंह, बलजीत सिंह, अल्का कौर आदि ने बताया की वह लोग कई सालों से यहां रह रहे हैं। मामला कोर्ट में चल रहा है। इसके बाद भी प्रशासन ने उन लोगों को बिना किसी सूचना व नोटिस के घर से बेघर कर दिया। इन परिवारों का कहना है कि अब उनके समक्ष रोजी-रोटी की समस्या पैदा हो गई है। इन लोगों ने अपने को अनुसूचित जाति का होने का आरोप लगाते हुए तहसील प्रशासन पर बेजा उत्पीड़न का भी आरोप लगाया। इन परिवारों का कहना था कि प्रशासन ने उन्हें घर के अंदर से सामान भी बाहर नहीं निकालने दिया। इन लोगों का कहना था कि वह लोग गुरुद्वारे को संचालित करते हैं।
विज्ञापन

इस संबंध में एसडीएम प्रशांत तिवारी ने बताया की करीब 18 बीघा जमीन पर अतिक्रमण कर कुछ लोगों ने घर बना लिए थे। जबकि उन लोगों के पास पड़ोस के ग्राम में खुद की जमीन है। इन लोगों से लगातार संबंधित भूमि को खाली करने का अनुरोध किया जा चुका है। इससे पहले भी टीम अतिक्रमण हटाने पहुंची थी। इन लोगों ने एक दिन की मोहलत मांगी थी वह दी गई थी। हाईकोर्ट भी अतिक्रमणकारी गए थे। लेकिन उन्हें किसी तरह की कोई राहत नहीं मिल सकी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed