{"_id":"678ab460d00e3b9fc200dfd3","slug":"encroachment-will-be-removed-from-maharana-pratap-chowk-to-zero-point-on-rampur-road-moradabad-news-c-15-1-mbd1014-565597-2025-01-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Moradabad News: रामपुर रोड पर महाराणा प्रताप चौक से जीरो प्वाइंट तक हटाया जाएगा अतिक्रमण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Moradabad News: रामपुर रोड पर महाराणा प्रताप चौक से जीरो प्वाइंट तक हटाया जाएगा अतिक्रमण
विज्ञापन
मुरादाबाद।
मंडलायुक्त ने कहा कि रामपुर रोड पर महाराणा प्रताप चौक से जीरो प्वाइंट तक अतिक्रमण हटाया जाएगा। नाले पर यदि दुकानें पाई गईं तो उनको नगर निगम हटाएगा। सड़क चौड़ीकरण के लिए रेलवे की दीवार पीछे की जाएगी। मंडलायुक्त आंजनेय कुमार सिंह ने स्मार्ट सिटी और नगर निगम की बैठक के दौरान यह निर्देश दिए।
उन्होंने कहा कि रेलवे स्टेशन के आसपास अभी भी अतिक्रमण है। नाले और सड़क का अतिक्रमण कर दुकानें बनाई गई हैं। इस मामले में एक सर्वे कर दुकानों को भी हटाया जाएगा। कुछ लोगों को दूसरी जगह स्थान भी उपलब्ध कराया जाएगा। सड़क चौड़ीकरण के लिए रोडमैप तैयार किया जाएगा।
इस मामले में सख्ती जरूरी है। काशीपुर तिराहा से रामपुर रोड जीरो प्वाइंट तक यह कार्रवाई की जाएगी। रेलवे के अधिकारियों से भी दीवार हटाने के लिए बातचीत चल रही है। योजना के तहत सड़क चौड़ीकरण करने के लिए जमीन उपलब्ध कराई जाएगी। रोडवेज बस अड्डे के आसपास भी अभियान चलाया जाएगा। एमडीए द्वारा भी रामपुर दोराहा, काशीपुर तिराहा, प्रभात मार्केट के समीप चौराहों का सुंदरीकरण किया जाएगा। रोड चौड़ीकरण और चौराहों के सुंदरीकरण से शहर भव्य बनेगा।