{"_id":"5d93bad18ebc3e014c4b62f1","slug":"encounter-city-news-mbd324266884","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुठभेड़ में गैंगस्टर को लगी गोली, जख्मी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुठभेड़ में गैंगस्टर को लगी गोली, जख्मी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुरादाबाद। सिविल लाइन थानाक्षेत्र स्थित अगवानपुर फ्लाईओवर के नीचे मंगलवार रात करीब सवा आठ बजे पुलिस मुठभेड़ में गैंगस्टर एक्ट में वांछित दस हजार के इनामी के पैर में गोली लगी। आरोपी को गिरफ्तार कर जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उसके दो साथी मौके से भागने में कामयाब हो गए हैं।
एसपी सिटी अंकित मित्तल ने बताया कि रात को अगवानपुर फ्लाईओवर के नीचे सिविल लाइन पुलिस की टीम संदिग्धों की चेकिंग कर रही थी। इस दौरान ही बिना नंबर की स्पलेंडर बाइक पर तीन युवक आते दिखे। जिन्होंने पुलिस को देखकर बाइक मोड़ ली। पीछा करने पर पुलिस पर फायरिंग की। मुठभेड़ की सूचना पर एसपी सिटी, सीओ क्राइम सुदेश गुप्ता क्राइम ब्रांच की टीम के साथ मौके पर पहुंचे। बाइक सवारों की घेराबंदी कर ली गई। इस दौरान दोनों तरफ से गोलियां चलाई गई, जिसमें अजय बहेलिया निवासी अगवानपुर पैर में गोली लगने से जख्मी हो गया है। उसके दो साथी भाग गए। अजय पर अगवानपुर में डकैती करने का भी आरोप है। पुलिस ने उसे जेल भेजा था, इन दिनों जमानत पर जेल से बाहर था। जिसके बाद उस पर गैंगस्टर एक्ट के तहत केस दर्ज किया गया था। जिसमें वह वांछित था। आरोपी के कब्जे से तमंचा, कारतूस, बाइक, मोबाइल बरामद किया गया है।